फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Riots have stopped in Uttar Pradesh for eight years, but the middlemen have disappeared: OP Rajbhar

आठ साल से उत्तर प्रदेश में दंगे बंद बिचाैलिए गायब : ओपी राजभर

Fri, 28 Mar 2025 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Riots have stopped in Uttar Pradesh for eight years, but the middlemen have disappeared: OP Rajbhar
आठ साल से प्रदेश दंगे नहीं हो रहे हैं। प्रदेश सरकार ने अपराध पर लगाम लगाया है। बिचौलिए गायब हो गए हैं। किसान सम्मान निधि सीधे किसानों के खाते में पहुंच रहा है।
विज्ञापन

यह कहना है प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का। वह बृहस्पतिवार को ऑडिटोरियम हाॅल में आयोजित तीन दिवसीय मेले व प्रदर्शनी में अंतिम दिन बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिल रहा है। पात्रों को राशन मिल रहा है। किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिल रहा है। किसानों को गन्ने का भुगतान समय से हो रहा है। आठ साल में डबल इंजन की सरकार ने नौजवानों को नौकरी व रोजगार के अवसर देने का काम सरकार ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बीते 8 वर्षों में सेवा, सुरक्षा, सुशासन, समृद्धि, सनातन व संस्कृति की दिशा में अभूतपूर्व कार्य किया है। आज प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बन गया है। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार महिलाओें को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रारंभ में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में स्टॉलों का अवलोकन किया। नवनियुक्त आगंनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र, अच्छे कार्य करने वालीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, ग्राम प्रधानों व संस्कृति विभाग के कलाकारों को प्रमाण-पत्र का दिया।

विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियो को प्रमाण पत्र, टीबी से पीड़ित मरीजों को पोषण किट दिया। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कैबिनेट मंत्री को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मान किया।
इस माैके पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला पंचायत राज अधिकारी अंशुल मौर्य, जखनियां विधायक बेदी राम, एडीएम दिनेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed