{"_id":"6a6baa2e65e86ae73601b3e9","slug":"riots-and-illegal-firearms-during-sp-rule-now-the-rule-of-law-op-rajbhar-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-157154-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा राज में दंगे-तमंचे, अब कानून का राज : ओपी राजभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा राज में दंगे-तमंचे, अब कानून का राज : ओपी राजभर
विज्ञापन
नवीन मंडी स्थल परिसर में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। स्रोत- स
गाजीपुर। मुहम्मदाबाद के नवीन मंडी स्थल पर बृहस्पतिवार को आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में कैबिनेट मंत्री एवं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। कहा कि प्रदेश की जनता अब सपा सरकार और वर्तमान सरकार के कामकाज का अंतर समझ चुकी है। अब जनता जानती है कि प्रदेश को विकास की राह पर कौन ले जा रहा है।
राजभर ने दावा किया कि सपा शासन में प्रदेश दंगों, अपराध और तमंचे की राजनीति के लिए जाना जाता था। उन्होंने कहा कि पहले पांच वर्षों में बड़ी संख्या में दंगे हुए, जबकि योगी सरकार के नौ वर्षों में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और अपराधियों पर लगातार कार्रवाई हुई है।
उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने नौ लाख से अधिक युवाओं को बिना सिफारिश और बिना घूस सरकारी नौकरियां दी हैं। कहा कि पेपर लीक और नकल जैसे मामलों में सपा के लोगों की भूमिका रही है और सरकार को बदनाम करने के लिए लगातार साजिशें की जाती रही हैं। राजभर ने कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि गाजीपुर की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा-एनडीए को जीत दिलाने का लक्ष्य लेकर काम करना होगा।