फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Revision of voter list from November 9

मतदाता सूची का पुनरीक्षण नौ नवंबर से

Mon, 17 Oct 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Revision of voter list from November 9
पहली जनवरी 2023 को 18 वर्ष की आयु पूरा करने वाले लोग मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करा सकेंगे। इसके लिए निर्वाचन आयोग की तरफ से विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित किया गया है। इसके तहत नौ नवंबर को मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन होगा जबकि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पांच जनवरी 2023 को किया जाएगा।
विज्ञापन

आयोग की ओर से घोषित कार्यक्रम के अनुसार नौ नवंबर से आठ दिसंबर तक दावे और आपत्तियां लिए जाने की अवधि निर्धारित की गई है। दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि के बीच चार विशेष अभियान तिथियां निर्धारित की गई हैं। चार विशेष अभियान तिथि 12 नवंबर, 20 नवंबर, 26 नवंबर तथा चार दिसंबर निश्चित की गई है। दावे और आपत्तियों के निस्तारण की तिथि 26 दिसंबर तथा पांच जनवरी 2023 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। मालूम हो कि वर्तमान में जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में 28 लाख 13 हजार 303 मतदाता हैं। इनमें 15 लाख एक हजार 192 पुरुष एवं 13 लाख 11 हजार 974 महिला तथा 137 थर्ड जेंडर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed