{"_id":"5ffc8fe68ebc3e2e3c10bda9","slug":"revenue-team-went-to-remove-encroachment-stones-six-injured-including-five-accountants-ghazipur-news-vns5686044133","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजकतत्वों के हमले में राजस्व विभाग की टीम घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराजकतत्वों के हमले में राजस्व विभाग की टीम घायल
विज्ञापन
दुबिहा। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के मिश्रपुरा गांव में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए गई राजस्व टीम पर रविवार की देर शाम अराजकतत्वों ने पथराव कर दिया। इस घटना में राजस्व विभाग की टीम में शामिल पांच लेखपाल के अलावा एक जेसीबी चालक घायल हो गया। सोमवार को क्षेत्रीय लेखपाल की तहरीर पर पुलिस टीम ने 10 नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश और अज्ञात आरोपियों को चिह्नित करने में जुट गई है।
उच्च न्यायालय के आदेश पर बीते नौ जनवरी को राजस्व विभाग की टीम मिश्रपुरा गांव पहुंची और अवैध निर्माण को गिराना शुरू कर दिया था। अंधेरा होने के चलते कार्य रोक दिया गया। दूसरे दिन बीते 10 जनवरी को टीम एक बार फिर मिश्रपुरा गांव पहुंची और अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया। इसी दौरान गांव के कुछ अराजकतत्व मौके पर पहुंचे और राजस्व विभाग टीम से हाथापाई की। इसके बाद राजस्व टीम पर पथराव किया। इसमें जेसीबी चालक विनोद राम और लेखपाल अंकित यादव, सराफत अली, अरुणेश, रंजन कुमार साहू एवं विरेंद्र राम को चोटें आई। सूचना पर पुलिस टीम के पहुंची। पुलिस को देखते ही अराजक तत्व भाग निकले। घटना के दूसरे दिन थाने पहुंचे घायल लेखपालों ने दस नामजद और 12 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल यतीश कुमार दुबे की तहरीर के आधार पर 10 नामजद और बारह अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर धर-पकड़ की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।