फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Retired soldiers said, it is necessary to teach China a lesson

रिटायर्ड सैनिक बोले, चीन को सबक सिखाना जरूरी

Wed, 17 Jun 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Retired soldiers said, it is necessary to teach China a lesson
गाजीपुर। भारत-चीन के बीच चला आ रहा सीमा विवाद और सैन्य तनाव कोरोना संकट काल में एकाएक गरमा गया है। सोमवार रात पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीद होने की सूचना ने जनपदवासियों को झकझोर दिया है। लोगों में चीन के प्रति आक्रोश है। यहां के कारोबारियों ने चीनी सामानों के बहिष्कार का संकल्प लिया है। जबकि विभिन्न संगठनों ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका। देश की सीमा पर सैनिकों के शहीद होने से लोगों में गुस्सा और गम दोनों देखने को मिला है। जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने भी चीन के 47 सैनिकों को हताहत किया है। जिले के कारोबारी तथा सेवा निवृत्त सेना के अधिकारियों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए चीन को सबक सिखाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

कोट:
-भारत सीमा पर लगातार पड़ोसी देश चीन द्वारा छेड़छाड़ करना उसकी बदनियति को दर्शाता है। एक तरफ समझौता और दूसरी तरफ पीठ में छूरा घोंपने का काम चीन कर रहा है। ऐसे लोगों को सबक सिखाना जरूरी है। ताकि दोबारा हमारे देश के सैनिकों की तरफ कोई आंख उठाकर न देख सके। यह एशिया की दो महाशक्तियों के बीच टकराव है। इसे पूरी दुनिया देख रही है। अगर चीन नहीं संभला तो तीसरा विश्वयुद्ध होने से कोई नहीं रोक सकता।-अशोक तिवारी (रिटायर्ड सूबेदार मेजर), रेवतीपुर।
विज्ञापन

....
-भारत-चीन विवाद लंबे समय से चल रहा है। इसका स्थायी हल होना जरूरी है। चीन को जबतक सैनिकों के शहादत का मुंह तोड़ जवाब नहीं मिलता, तबतक उसका घमंड चूर नहीं होगा। दोनों देश के बीच सीमा पर बढ़ते तनाव और हिंसक झड़पों का तत्काल समाधान नहीं हुआ तो, इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा।-विनोद गुप्ता (रिटायर्ड ओनरी नायब सूबेदार ), नगदीलपुर।...
विज्ञापन
विज्ञापन

-गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प के बाद देश के 20 सैनिक शहीद हुए हैं। इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। देश की अखंडता और सम्प्रभुता के लिए हम कुछ भी करने को तैयार हैं। अब हम चीनी सामानों का हर हाल में बहिष्कार करेंगे और पूरे बाजार में इसके लिए लोगों को जागरूक करेंगे।-कारोबारी मनीष गुप्ता।

....
-देश इन दिनों कोरोना संक्रमण से जूझ रहा है। इसके बढ़ते प्रकोप ने पूरी दुनिया चिंतित है। सभी संक्रमितों के जीवन को बचाने में जुटे हैं। ऐसे में पड़ोसी देश चीन वह कृत्य कर रहा है, जो इस समय कोई नहीं कर सकता। हम कारोबारी चीन के इस कृत्य की घोर निंदा करते हैं। साथ ही चीन के सभी सामानों का बहिष्कार करते हैं।-कारोबारी अंजनी राय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed