{"_id":"57322fa34f1c1b056b919e42","slug":"retired-police-man-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ गिरने से रिटायर्ड पुलिस कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ गिरने से रिटायर्ड पुलिस कर्मी की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Wed, 11 May 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के मच्छटी पुलिस चौकी के पास मंगलवार की सुबह बबूल का पेड़ गिरने से उसके नीच दबकर एक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे परिवार के लोग शव लेकर घर चले गए।
क्षेत्र के पखनपुरा गांव निवासी शमीम की मच्छटी पुलिस चौकी के पास किराना की दूकान है। वह सुबह दूकान में अपने मित्र रानीपुर गांव निवासी तहौव्वर (70) (असोम से पुलिस से सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी )बैठे थे। उसी समय बबूल का पेड़ तेज आवाज के साथ गिरने लगा। बबूल का पेड़ गिरता देख दोनों गुमटी से भागे लेकिन इसी बीच पेड़ की एक डाल तहौव्वर के ऊपर गिर पड़ी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पेड़ गिरने से गुमटी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। लोग गंभीर रूप से घायल तहौव्वर को उपचार के लिए मुहम्मदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जा रहे थे। बीच रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजन शव लेकर घर आए। पत्नी पुरैशा बेगम रो-रोकर बेहाल थी। मृतक के दो पुत्र एवं दो पुत्रियां हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष विपिन सिंह ने घटना की पुष्टि की है।