फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Retired employees showed solidarity for 8th pay commission

Ghazipur News: रिटायर्ड कर्मचारियों ने 8वें वेतन आयोग के लिए दिख्ााई एकजुटता

Wed, 16 Apr 2025 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Retired employees showed solidarity for 8th pay commission
गाजीपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिशन की कोर कमेटी की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर के पेंशनर्स भवन में हुई। इसमें 22 अप्रैल को सरजू पांडेय पार्क में होने वाले धरना-प्रदर्शन पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र सरकार ने फाइनेंस बिल में संशोधन कर 31 दिसंबर 2025 से पूर्व सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों, अधिकारियों और शिक्षकों को आठवें वेतन आयोग की संस्तुतियों के लाभ से वंचित किया है।
विज्ञापन

इससे क्षुब्ध होकर अखिल भारतीय स्टेट गवर्नमेंट पेंशनर्स फेडरेशन 22 अप्रैल को राष्ट्रव्यापी धरना प्रदर्शन करेगा। जिला इकाई की ओर से जिला मुख्यालय स्थित सरजू पांडेय पार्क में धरना प्रदर्शन एवं जर्जर हो चुके पेंशनर्स भवन के नव निर्माण एवं जीर्णोद्धार के लिए सत्याग्रह होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि जनपद के सभी सेवानिवृत संगठन के लोग अपने आपसी मतभेद भुलाकर आंदोलन को सफल बनाने का कष्ट करें। एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष अंबिका दुबे ने कार्यरत कर्मचारी एवं शिक्षक संगठनों के सभी घटक संघों से धरना स्थल पर पहुंचने की अपील की है। जिला मंत्री जनार्दन सिंह ने जिलाधिकारी से जर्जर हो चुके पेंशनर्स भवन के नव निर्माण की मांग की है।

बैठक को बरमेश्वर उपाध्याय, डाॅ. पीएन सिंह, डाॅ. सुग्रीव सिंह, डीएन राय, आरएन पांडेय, हीरा प्रसाद राम आदि मौजूद रहे। संचालन मंत्री जनार्दन सिंह एवं अंबिका दुबे ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed