{"_id":"634d9e7f372c6c1a1a26ed57","slug":"retired-employees-and-pensioners-staged-a-sit-in-ghazipur-news-vns679553226","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स ने दिया धरना
विज्ञापन
सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर सोमवार को पेंशनर्स, कर्मचारियों एवं शिक्षकों सहित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने धरना दिया। साथ ही सीएम को संबोधित 23 सूत्रीय मांग पत्र डीएम के प्रतिनिधि को सौंपा गया।
वक्ताओं ने कहा कि 23 सूत्रीय मांगों में पेंशनर्स का राशिकरण 15 वर्ष के स्थान पर 10 वर्ष करने, 80 वर्ष पर 20 प्रतिशत बढ़ोत्तरी के स्थान पर 65, 70, एवं 75 वर्ष पर क्रमश: 5 प्रतिशत, 10 प्रतिशत एवं 15प्रतिशत करने, कार्यरत कर्मचारियों एवं शिक्षकों को एनपीएस के स्थान पर पुरानी पेंशन बहाल करने, वरिष्ठ नागरिकों के लिए ट्रेन में पूर्व की भांति आरक्षण बहाल करने हेल्थ कार्ड की सुविधा पीजीआई जैसे अन्य प्राइवेट अस्पतालों में प्रदान करना शामिल है।
धरना में सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक के जिलाध्यक्ष रूद्र नरायन सिंह, गवर्नमेंट पेंशनर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विंध्याचल यादव , राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अंबिका दुबे, संगठन के संरक्षक बरमेश्वर उपाध्याय आदि मौजूद थे। अध्यक्षता सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव एवं संचालन जिला मंत्री जनार्दन सिंह ने किया। सभा के अंत में पुलिस एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजदेव यादव के निधन पर संवेदना व्यक्त की गई और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।