फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Resolved to assimilate the principles of Dr. Ambedkar

Ghazipur News: डॉ. आंबेडकर के सिद्धांतों को आत्मसात करने का लिया संकल्प

Sat, 07 Dec 2024 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Resolved to assimilate the principles of Dr. Ambedkar
गाजीपुर। जिले में विभिन्न संगठनों की ओर से बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस शुक्रवार को मनाया गया। इस दौरान उनके कृत्तिव व व्यक्तिव पर प्रकाश डाला गया। साथ ही उनके विचारों व सिद्धांतों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

भाजपा की ओर से बूथ स्तर पर महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। छावनी लाइन स्थित जिला कार्यालय पर पार्टी जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। उन्होंने कहा कि वह शोषितों के मसीहा थे। उनके सपनों को प्रधानमंत्री पूरा कर रहे हैं। इस मौके पर जिला महामंत्री प्रवीण कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष गोपाल राय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, अच्छेलाल गुप्ता, सुरेश बिंद, मुरली कुशवाहा, निखिल राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी क्रम में नगर मंडल के बूथ संख्या 213 सरस्वती विहार कॉलोनी पर पार्टी जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार राम के नेतृत्व में करंडा क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सपा की ओर से पार्टी कार्यालय लोहिया-मुलायम सिंह यादव भवन पर कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में हुआ। उन्होंने कहा कि बाबा साहब महान समाज सुधारक, राजनीति, अधिवक्ता, अर्थशास्त्री ,लेखक, चिंतक, दार्शनिक थे। इस मौके पर विधायक जै किशन साहू, राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस की ओर से नगर के लंका स्थित आंबेडकर पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पार्टी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि उन्होंने दलित व बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया। इस मौके पर संदीप विश्वकर्मा, रविकांत राय, डॉ. मार्कंडेय सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed