{"_id":"6a133ea3fcdb3387f307458a","slug":"resolve-the-problems-of-soldiers-and-ex-servicemen-on-priority-dm-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-153021-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिकों व पूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से करें निस्तारण : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिकों व पूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से करें निस्तारण : डीएम
विज्ञापन
गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार स्थित राइफल क्लब में जिला सैनिक बंधु की बैठक हुई। इसमें सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण तथा कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई।
बैठक की शुरुआत मो. निशात अफजल के संबोधन से हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सैनिकों एवं उनके परिवारों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि देश की सेवा करने वाले सैनिकों का सम्मान और कल्याण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
बैठक में पेंशन, चिकित्सा सुविधा, भूमि संबंधी प्रकरण, पारिवारिक पेंशन, आश्रितों को रोजगार, शिक्षा सहायता एवं अन्य लंबित मामलों की समीक्षा की गई। समीक्षा में पाया गया कि फरवरी से अप्रैल तक कुल 35 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें 24 का निस्तारण हो चुका है, जबकि आठ शस्त्र और तीन अन्य विभागों से जुड़े मामले लंबित हैं। इस पर जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों को आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज कराने के निर्देश दिए। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि बैठक में 24 नए प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि जनपद में पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों के हित में संचालित योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। बैठक में 72 पूर्व सैनिक, उनके आश्रित, वीर नारियां एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --