फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Representatives of the symbolic funeral withdrawn

जनप्रतिनिधियों की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली

Sun, 21 Jun 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sun, 21 Jun 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
Representatives of the symbolic funeral withdrawn
 मनिहारी विकास खंड अंतर्गत गाजीपुर बहरियाबाद संपर्क  मार्ग से सरायगोविंद की ओर जाने वाली सड़क पर रविवार को ग्रामीणों ने ढाई किलो  मीटर तक जनप्रतिनिधियों की  शवयात्रा निकाली। इस दौरान विधायक, सांसद एवं अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण के लिए आए पैसे की बंदरबांट कर ली गई, लेकिन सड़क नहीं बनवाई गई। कोल्डस्टोरेज के पास प्रतीकात्मक पुतले का दाह संस्कार किया गया।
विज्ञापन



शवयात्रा का नेतृत्व कर रहे जिला पंचायत सदस्य ब्रज भूषण दूबे ने बताया कि गाजीपुर बहरियाबाद संपर्क  मार्ग के लिये विशेष मरम्मत के नाम पर शासन से वर्ष 2011-12 में कुल 31 लाख 13 हजार  रुपये नाबार्ड योजना के तहत स्वीकृत हुआ था। ग्रामीण लगातार इसके लिए निर्माण इकाई  से लेकर जनप्रतिनिधियों के यहां दौड़ लगाते रहे लेकिन सुनवाई नहीं हुई। पैसे की बंदरबांट कर ली गई सड़क नहीं बनवाई गई।
विज्ञापन




 दूबे  ने बताया कि जनता दर्शन में दो बार लिखने के साथ ही मुख्यमंत्री को सड़क के चित्र  सहित मेल किया गया, जिस पर उनकी ओर से जिलाधिकारी को जांच का आदेश दिया गया जो अभी भी ठंडे  बस्ते में है। गत 23 नवंबर को ग्रामीणों ने मानव शृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन  किया था। शवयात्रा में शामिल लोग अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को कोस रहे थे। इस अवसर पर मोहन यादव, अवधेश, सोनू, राजू,  संतोष, अरविन्द, मनोज, पारस यादव, रविन्द्र यादव, दधिबल, मुसाफिर, राकेश, गुडडू,  सुदामा, संजय, दिनेश, महेश यादव आदि लोगों ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed