{"_id":"17251eafd9caf09f7ffd14edcf713fd5","slug":"representatives-lawmaker-in-xen-hot-tak-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक प्रतिनिधि-एक्सईएन में हॉट-टाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक प्रतिनिधि-एक्सईएन में हॉट-टाक
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Wed, 12 Aug 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जहूराबाद की विधायक शादाब फातिमा के प्रतिनिधि असलम मंगलवार की दोपहर विकास भवन में आरईएस के अधिशासी अभियंता रासमणि मिश्रा के कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने बाराचंवर में बनी सड़क निर्माण का भुगतान करने का आग्रह किया। इसी बीच किसी बात को लेकर अधिशासी अभियंता और विधायक प्रतिनिधि में कहासुनी होने लगी। उनकी आवाज सुनकर कर्मचारी जुट गए। बाद में बीच बचाव किए जाने पर मामला शांत हुआ। इस संबंध में अधिशासी अभियंता रासमणि मिश्रा का कहना है कि कुछ ठेकेदार उनसे जबरन पेमेंट कराना चाहते थे। उन्होंने जब कार्य की जांच के बाद भुगतान की बात कही तो ठेकेदार वादविवाद करने लगे। इस घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
उधर, जहूराबाद विधायक शादाब फातिमा के प्रतिनिधि असलम का कहना है कि बाराचंवर में सड़क का निर्माण हुआ है। जेई और एई सड़क की जांच कर चुके हैं। इसके भुगतान की फाइल एक्सईएन के पास पंद्रह दिनों से पड़ी है। जब भुगतान करने का आग्रह किया गया तो एक्सईएन भड़क गए।