{"_id":"683215837aac60b0bf0207f4","slug":"repair-work-started-without-any-information-traffic-jam-for-5-km-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-133166-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: बिना सूचना के शुरू हुआ मरम्मत कार्य, 5 किमी तक लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: बिना सूचना के शुरू हुआ मरम्मत कार्य, 5 किमी तक लगा जाम
विज्ञापन
एनएचएआई ने बिना किसी सूचना के शुक्रवार की देर शाम एनएच- 24 पर मरम्मत कार्य शुरू करा दिया। इससे क्षेत्र पांच किलोमीटर तक जाम लग गया।
मरम्मत के लिए राजमार्ग को खोदे जाने और कोई वैकल्पिक रूट डायवर्जन लागू न किए जाने के कारण हमीद सेतु के दोनों ओर वाहनों की लगभग पांच किलोमीटर लंबी कतार लग गई। यातायात पुलिस, सुहवल और रजागंज चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और जाम को खुलवाने में जुट गई। हालांकि, इस दौरान घंटों तक राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम में एंबुलेंस, बारातियों के वाहन, स्कूल बसें तथा आम नागरिकों की गाड़ियां फंसी रहीं।
जाम के दौरान बुजुर्ग, महिलाएं, छोटे बच्चे और मरीज विशेष रूप से परेशान नजर आए। प्रभारी थानाध्यक्ष सुहवल विवेक पाठक ने बताया कि देर रात शुरू हुए मरम्मत कार्य के कारण राजमार्ग पर जाम लग गया था। उन्होंने बताया कि रात 11 बजे यातायात व्यवस्था बहाल कर दी गई है। अब राजमार्ग पर आवागमन सामान्य है।