{"_id":"6866d10936c40d275d0c0a56","slug":"repair-work-started-at-tadighat-sub-centre-at-a-cost-of-15-lakhs-supply-was-disrupted-for-9-hours-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-135288-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: ताड़ीघाट उपकेंद्र में 15 लाख से मरम्मत कार्य शुरू, 9 घंटे बाधित रही आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: ताड़ीघाट उपकेंद्र में 15 लाख से मरम्मत कार्य शुरू, 9 घंटे बाधित रही आपूर्ति
विज्ञापन
33/11 केवी ताड़ीघाट विद्युत उपकेंद्र पर मरम्मत कार्य बृहस्पतिवार को शुरू हो गया। इस वजह से उपकेंद्र से जुड़े 40 गांवों की विद्युत आपूर्ति लगभग 9 घंटे के लिए बंद कर दी गई है।
अवर अभियंता आशीष कुमार यादव ने बताया कि आपूर्ति बाधित सुरक्षा कारणों से की गई है। मरम्मत के दौरान 10 एमवीए पावर ट्रांसफॉर्मर के साथ नया वैक्यूम सर्किट ब्रेकर (वीसीबी), सीटी (करंट ट्रांसफॉर्मर), इनकमिंग एक्सएलपी केबल, रिले पैनल, अर्थिंग के लिए बोरिंग और फाउंडेशन आदि कार्य कराए जा रहे हैं। कार्य पूरा होने के बाद उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज, ट्रिपिंग और फाल्ट जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी।
साथ ही सब स्टेशन की क्षमता बढ़ेगी और बिजली आपूर्ति सुचारू होगी। चार माह पूर्व एक करोड़ की लागत से 10 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर तो लगाया गया था, लेकिन उससे जुड़े उपकरणों का कार्य लंबित था। करीब 15 लाख रुपये की लागत से कार्य कराया जा रहा है। चार महीने पहले ही इसके लिए धनराशि स्वीकृत हो गई थी।