फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Repair of Uttarauli-Nagsar road stopped, concern increased

Ghazipur News: उतरौली-नगसर मार्ग की मरम्मत बंद, बढ़ी चिंता

Sat, 05 Jul 2025 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Repair of Uttarauli-Nagsar road stopped, concern increased
जमानिया। रेवतीपुर विकास खंड के डेढ़गांव से डोहला होते हुए उतरौली-नगसर संपर्क मार्ग तक जाने वाले करीब छह किमी लंबे महत्वपूर्ण मार्ग का मरम्मत कार्य बीते 20 दिनों से ठप पड़ा है। करीब 70 लाख रुपये की लागत से चल रहा, यह विशेष मरम्मत कार्य लोक निर्माण विभाग की उदासीनता का शिकार होता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

मार्ग की मरम्मत मानसून से पहले अप्रैल 2025 तक पूरी कर लिए जाने के निर्देश शासन स्तर से प्राप्त थे। इसके बावजूद मरम्मत कार्य न समय पर शुरू हुआ और न ही अब तक पूर्ण हो सका है। अब मार्ग की स्थिति और भी बदहाल हो गई है, जिससे राहगीरों और ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उबड़-खाबड़ रास्तों से गुजरते हुए लोग अपनी जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को विवश हैं।
लोक निर्माण विभाग की ओर से दो वर्ष पूर्व शासन को इसका प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव को वर्ष 2024 के अंत में मंजूरी मिली और जनवरी 2025 में बजट भी स्वीकृत कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन की गाइडलाइन के मुताबिक मरम्मत कार्य फरवरी में शुरू होकर अप्रैल तक पूरा होना था, लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते कार्य मई में शुरू हुआ और कुछ दूरी की मरम्मत करने के बाद बीच में ही रोक दिया गया।

लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता शिशुपाल ने बताया कि बारिश के कारण मरम्मत कार्य रोक दिया गया है। मौसम सामान्य होते ही कार्य को दोबारा तेजी से शुरू कर पूर्ण करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed