{"_id":"617c35f48a8523118b615992","slug":"repair-of-approach-road-of-hameed-setu-started-ghazipur-news-vns6200161105","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीद सेतु के एप्रोच मार्ग का मरम्मत शुरू...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीद सेतु के एप्रोच मार्ग का मरम्मत शुरू...
विज्ञापन
हमीद सेतु के क्षतिग्रस्त एप्रोच मार्ग की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। एनएचएआई की ओर से क्षतिग्रस्त सड़क के अलावा अन्य जगहों पर भी मिट्टी डालकर उसे समतल कर आवागमन के लायक बनाया जा रहा है।
किनारों पर बोरियों में मिट्टी डालकर उस पर रेडियम का स्टीकर लगाया जा रहा है ताकि रात्रि में आवागमन करने वाले सुरक्षित यात्रा कर सकें। 14 अक्तूबर के अंक में अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखा से प्रकाशित किया था। इसके बाद एनएचएआई हरकत में आया है। दरअसल, पिछले दिनों मूसलाधार बारिश होने से पुल के एप्रोच मार्ग की मिट्टी खिसक गई थी जिसके चलते जगह-जगह गड्ढे बनने से राहगीर किसी बड़े हादसे को लेकर आशंकित थे। वहीं जगह-जगह गड्ढ़ा बन जाने से तरफ मरम्मत न शुरू किए जाने से अब सड़क का दूसरा हिस्सा भी क्षतिग्रस्त होने लगा था। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि इसके पहले भी यहां मिट्टी खिसक चुकी है।
लोगों की शिकायत यह भी है कि एनएचएआई की ओर से पुल व राजमार्ग की देखभाल समय से नहीं की जाती है। जिसका खामियाजा क्षेत्रीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
कोट
मिट्टी खिसकने वाली जगह की मरम्मत शुरू कर दी गई है। जल्द ही काम पूरा कर सड़क पर सुरक्षित आवागमन बहाल करा दिया जाएगा।-आरएस यादव, परियोजना निदेशक, एनएचएआई