{"_id":"628a75eb5d483067543f8772","slug":"relief-ointment-on-the-wound-of-inflation-ghazipur-news-vns6549615132","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के जख्म पर राहत का मरहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के जख्म पर राहत का मरहम
विज्ञापन
गाजीपुर/औड़िहार। केंद्र सरकार ने महंगाई से राहत दिलाते हुए पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि में उत्पाद शुल्क घटाकर जिस तरह लोगों को उबारने का काम किया है उससे गृहिणियां एवं कामकाजी महिलाएं बेहद खुश हैं। दाम में कमी की बात चली तो महिलाओं ने मुखर होकर अपनी बात रखी। उनका मानना है कि पिछले वर्ष रसोई गैस के दाम में निरंतर वृद्धि होने से उनका घरेलू बजट गड़बड़ा गया था। अब सरकार ने विपरीत परिस्थितियों में भी रसोई गैस के दाम में कमी करके जन सुविधाओं का ख्याल रखा है। सबसे ज्यादा खुश तो उज्जवला योजना से जुड़ी महिलाएं हैं जिन्हें सीधे वर्ष में 12 सिलेंडर के लिए प्रति सिलेंडर 200 रुपये की सब्सिडी मिलेगी। गृहिणी महिलाओं को इस बात की भी उम्मीद जगी है कि रोजमर्रा के उपयोग वाली खानपान की वस्तुओं में भी सरकार शीघ्र ही राहत देगी। फिलहाल पेट्रोल-डीजल पदार्थों के अतिरिक्त सीधे रसोई गैस के दामों में कमी के साथ ही अन्य आवश्यक वस्तुओं के दामों के घटने के आसार हैं। इन पदार्थों के दामों में कमी आने से माल की ढुलाई आदि के भाड़े कम होंगे इससे अन्य वस्तुओं पर भी प्रभाव पड़ेगा।
पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी के साथ ही रसोई गैस सिलेंडर का मूल्य कम किया जाना महिलाओं के लिए शुभ संकेत है। हमें विश्वास है कि इसी तर्ज पर सरकार खाद्य पदार्थों के दामों को भी नियंत्रित कर हम गृहिणी महिलाओं को राहत देगी- दीपमाला पांडेय सैदपुर
कोरोना संक्रमण के बाद लगाए गए लॉकडाउन में हम लोग कई प्रकार की तंगी से जूझ रहे थे। ऐसे में सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर पर उज्जवला योजना में 200 रुपये की छूट देकर प्रशंसनीय काम किया है- प्रतिमा सिंह, फुलवारी कला
विज्ञापन
डीजल एवं पेट्रोल पदार्थों की महंगाई के बाद हर प्रकार की वस्तुओं में तेजी आ गई थी। हमें इस बात की खुशी है कि सरकार ने इन पदार्थों पर उत्पाद शुल्क घटाकर जनता को राहत दी है। इस राहत से अन्य वस्तुओं पर भी राहत की उम्मीद बढ़ी है- पूनम मौर्य सैदपुर
वत्त मंत्री का कदम पेट्रोलियम पदार्थों के दाम में कमी के मामले में सराहनीय है। इससे आम आदमी के साथ महिलाएं भी काफी खुश हैं। सरकार को इसी तर्ज पर खाद्य पदार्थों की मूल्य वृद्धि को भी कम करना होगा- शेफाली जायसवाल, सैदपुर