{"_id":"646bb8d3dec8b653c609bc54","slug":"relatives-demand-magisterial-inquiry-from-yogi-ghazipur-news-c-20-1-217772-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: परिजनों ने योगी से की मजिस्ट्रेटी जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: परिजनों ने योगी से की मजिस्ट्रेटी जांच की मांग
विज्ञापन
बहन और पिता गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी से मिले, निक्की के लिए मांगा न्याय
संवाद न्यूज एजेंसी
दुबिहां। हार्टमन इंटर काॅलेज में 10वीं की छात्रा निक्की यादव द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या के मामले को लेकर बड़ी बहन श्रेया यादव व पिता कैलाश यादव ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर गुहार लगाई थी । उन्होंने आरोपी फादर ही गिरफ्तारी और मामले की मजिस्ट्रेटी जांच ही मांग की थी।
बीते रविवार की सुबह गोरखपुर में सीएम को पत्रक देकर दोनों ने निक्की के लिए न्याय मांगा। उन्होंने आरोप लगाया कि निक्की यादव का हार्टमन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य फादर फेलिक्स राज ने उत्पीड़न किया है। जिससे मानसिक रूप से परेशान होकर छात्रा ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी।
अपने प्रार्थना-पत्र में परिजनों ने कहा कि स्थानीय प्रशासन को कई बार पत्र देकर प्रिंसिपल की गिरफ्तारी करने की गुहार लगाई गई, लेकिन जांच का आश्वासन देकर फादर को स्थानीय प्रशासन द्वारा बचाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। हालांकि रविवार को इस मामले में करीमुद्दीन पुलिस ने आरोपी फादर को वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
दो हफ्ते बाद आरोपी प्रिसिंपल गिरफ्तार, जेल भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। हार्टमन इंटर कालेज हार्टमनपुर में 10वीं की छात्रा द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने के मामले में आरोपित प्रिसिंपल फादर फेलिक्स राज को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। करीब दो हफ्ते पहले क्षेत्र के हॉर्टमन इंटर कॉलेज में 10वीं की छात्रा निक्की यादव द्वारा विद्यालय में विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लिया गया था।
इस मामले में मृतका के पिता कैलाश यादव द्वारा करीमुद्दीनपुर थाना में लिखित तहरीर देकर फादर फिलिक्स राज को मौत के लिए जिम्मेदार मानते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसके तहत करीमुद्दीनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। इसी जांच के तहत आरोपित फादर फिलिक्स राज को करीमुद्दीनपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने के बाद फादर फिलिक्स राज को संबंधित धाराओं में चालान कर कोर्ट भेजा गया। जहां से फिलिक्स राज जेल चला गया। इस संबंध में करीमुद्दीनपुर थाना के एसओ विश्वनाथ यादव ने बताया कि प्रिसिंपल को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। उसके बाद कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
000
न्यायिक मजिस्ट्रेट से जांच कराने की मांग: एबीवीपी
गाजीपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से बीते 10 मई को हार्टमन इंटर कॉलेज हार्टमनपुर के परिसर में 10वीं की छात्रा निक्की यादव की विषाक्त पदार्थ से मौत होने को लेकर कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाधिकारी और स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन देकर गिरफ्तारी की मांग की थी।
मामले में जल्द से जल्द कालेज के प्राचार्य फिलिक्स राज को गिरफ्तार करने की लगातार मांग जा रही थी। एबीवीपी के जिला सह संयोजक प्रशांत राय ने कहा कि प्रशासन से मामले की जांच किसी न्यायिक मजिस्ट्रेट से कराने की गई है। जिससे जांच स्पष्ट हो। उन्होंने कहा कि निक्की यादव को न्याय दिलाने के लिए एबीवीपी अपना लड़ाई लड़ता रहता रहेगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -