फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Registered high-paying consumers for installment-wise bill payments

अधिक बकाए वाले उपभोक्ताओं का किश्तवार बिल भुगतान के लिए रजिस्ट्रेशन किया

Sat, 19 Dec 2020 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
Registered high-paying consumers for installment-wise bill payments
बारा। बिजली विभाग की ओर से ग्राम में मेगा विद्युत कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बकाया बिल भुगतान, बिल से संबंधित नाम संशोधन के साथ अन्य कमियों को दूर करने का कार्य किया गया। इसके अतिरिक्त इस कैंप में अधिक बकाया वाले उपभोक्ताओं का किश्तवार बिल भुगतान के लिए रजिस्ट्रेशन किया गया।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीओ एसएन प्रसाद ने बताया कि विद्युत उपभोक्ताओं के बिल भुगतान की सहूलियत के लिए मेगा कैंप का आयोजन किया गया है। इस कैंप में बिल भुगतान के साथ बिल में त्रुटियों, नाम संशोधन और बड़े बकाएदारों के बिल भुगतान के लिए रजिस्ट्रेशन कराकर सुविधा का लाभ लेने की सहूलियत है। उन्होंने बताया कि कनेक्शनधारी उपभोक्ताओं का शत-प्रतिशत मीटर लगाया जाना भी सुनिश्चित किया गया है। इस दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसके लिए क्रमवार प्रत्येक घर के उपभोक्ता को मीटर लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस अवसर पर जेई रामप्रवेश चौहान, नोडल अधिकारी मोहन राय के अतिरिक्त बारा विद्युत सब स्टेशन के सभी कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed