फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Refuse fanfare of lights

धूमधाम से मना प्रकाशोत्सव

Sun, 17 Jan 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर Updated Sun, 17 Jan 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Refuse fanfare of lights
गुरुगोविंद सिंह महाराज का 349वंा प्रकाशोत्सव शनिवार को धूमधाम से शहर के महाजन टोली स्थित गुरुद्वारा पर मनाया गया। इस अवसर पर बाहर से आए रागीजत्था की ओर से भजन कीर्तन कर गुरुगोविंद सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी डा. अशोक चंद्र एवं रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने गुरुगोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारे में जाकर मत्था टेका।
विज्ञापन


सरदार दर्शन सिंह ने सर वंश रानी, महायोद्धा, महाकवि गुरुगोविंद सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जन्म पटना साहब में आज ही के दिन हुआ था। गुरुगोविंद सिंह ने 9 वर्ष की अवस्था में जनेऊ, शिखा एवं तिलक की रक्षा के लिए गुरुतेज बहादुर सिंह को चांदनी चौक में बलिदान करा दिया। अपने दो पुत्रों को अपने हाथ से हिंदुओं की रक्षा के लिए युद्ध में शहीद होने के लिए भेज दिया। इतना ही नहीं अपने दो बच्चों को दीवालों में चुनवा दिया। ये
विज्ञापन


बलिदान इसी राज्य के लिए नहीं बल्कि असहाय, निर्बल, हिंदु जाति के धर्म की रक्षा के लिए किया। रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने गुरुगोविंद सिंह ने जीवन उनके त्याग एवं बलिदान को स्मरण किया। जिलाधिकारी डा. अशोक चंद्र ने कहा कि उनके मार्ग पर चल कर देश, समाज का कल्याण कर सकते हैं। इसके बाद प्रसाद वितरण लंगर का
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर त्रिलोचन सिंह, दलजीत सिंह, गुरुप्रीत सिंह, अमीत सिंह, विनोद अग्रवाल, कामता प्रसाद, निर्गुण केशरी, अजुर्न सेठ, भाजपा जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, अबू फखर, अतीक राईनी, जगजीत सिंह, चतुर्भुज चौबे, अंशु सिंह तथा जितेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed