फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Reduce the amount to be raging on the head

धनराशि में कटौती िकए जाने पर भड़के प्रधान

Thu, 07 May 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Thu, 07 May 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
Reduce the amount to be raging on the head

गाजीपुर। जिला ग्राम प्रधान संगठन के तत्वावधान में विकास भवन सभाकक्ष में गुरुवार को बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष शमीम सिद्दीकी ने कहा कि मनरेगा के कार्यों में 60-40 अंशदान केे तहत ग्राम प्रधानों से वसूली किया जाना गलत है। प्रधानों ने मौके पर कार्य किया है।

विज्ञापन


इसलिए वसूली नोटिस वापस लिया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि राज्य वित्त आयोग की सलाह प्रदेश सरकार न मानकर बहुत बड़ी गलती कर रही है। आयोग ने 75 प्रतिशत धनराशि ग्राम प्रधानों को देने की संस्तुति की लेकिन सरकार ने पहले से मिल रहे 70 प्रतिशत को भी घटाकर 50 प्रतिशत कर दिया है। ग्राम पंचायतों की धनराशि 25 प्रतिशत जिला पंचायत को दे दिया जो सरासर गलत है। प्रधानों का पद एकल होता है जिसका आरक्षण नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन


लल्लन सिंह ने कहा कि ग्रामसभा की भूमि सुरक्षित रखने की कार्रवाई की जाए। अशोक बिंद ने कहा कि मनरेगा का कार्य सुचारु रूप से किया जाए। इससे पहले नवागत मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुुमार पांडेय एवं जिला विकास अधिकारी आरके पांडेय का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि उनकी तरफ से प्रधानों को हर संभव सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में डीसी मनरेगा अनय मिश्र, सुबच्चन यादव, हरिवंश प्रजापति, हरिद्वार यादव, जलालुद्दीन खां, अरशद, मुरली कुशवाहा, बृजलाल यादव, सुरेश यादव, ओमप्रकाश, विजय यादव, रविन्द्र यादव, विक्रमा यादव, रामवचन बिंद, सुरेश राजभर, राजाराम यादव, रमेश, नसीम तथा गुल्लू यादव उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed