फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Recommendation of adverse entry to secretaries for negligence

लापरवाही बरतने पर सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि की संस्तुति

Thu, 15 Jul 2021 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Recommendation of adverse entry to secretaries for negligence
विकासखंड के तीन ग्राम पंचायत सचिवों को प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही बरतने पर प्रतिकूल प्रविष्टि की संस्तुति करते हुए कड़ी चेतावनी भी जारी की गई है। इसके साथ ही इन सचिवों को दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण का निर्देश दिया गया है। बीडीओ हरिनारायण ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन करने को लेकर ब्लाक के 17 सचिवों को पूर्व में निर्देश दिया गया था। सभी सचिवों ने कार्य किया लेकिन दो सचिवों की प्रगति ठीक नहीं मिली। इन सचिवों को लाभार्थियों की जांच के बाद उनके खातों में पहली किस्त भेजी जानी थी। ग्राम पंचायत सचिव रामनयन यादव ने 69 के सापेक्ष 32 पंजीकरण किया और 37 शेष है। सचिव पवन कुमार ने छह के सापेक्ष एक भी पंजीकरण नहीं कराया। जबकि कमलकांत सिंह ने 22 लाभार्थियों में केवल छह का रजिस्ट्रेशन कराया। पंजीकरण के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में तीनोंपर कार्रवाई की संस्तुति की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed