{"_id":"57eab9e54f1c1b6809573cc4","slug":"reaped-the-road-for-drainage","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलनिकासी के लिए काटी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलनिकासी के लिए काटी सड़क
ghazipur
Updated Tue, 27 Sep 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
रास्तों की खराब हालत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के दौरान पानी निकासी नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह सैदपुर-बहरियाबाद मार्ग को काट दिया। जिससे उक्त मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। लोगों को अधिक दूरी तय कर गंतव्य को रवाना होना पड़ा। पिछले कई दिनों से जगदीशपुर गांव पानी से घिरा हुआ है। पानी निकासी की व्यवस्था न होने से जगदीश गांव और कई लोगों के घरों में करीब चार दिनों से बारिश की पानी लगा हुआ था। ग्रामीणों द्वारा बार-बार ग्राम प्रधान सहित संबंधित विभाग को अवगत कराने के बाद भी पानी निकासी की व्यवस्था नहीं कराई जा रही थी।
इससे नाराज ग्रामीणों ने जलनिकासी के लिए सुबह सैदपुर-बहरियाबाद मार्ग को काट दिया। काफी चौड़ाई में सड़क को काटे जाने से बाइकों के साथ ही चारपहिया वाहनों का आवागमन ठप हो गया। दोनों तरफ काफी दूर तक वाहनों की लाइन लग गई। काफी देर बाद भी सड़क को न पाटे जाने पर जाम में फंसे बड़े वाहन सहित बाइक सवार मेहनाजपुर-मिर्जापुर और प्यारे होते हुए करीब 25 किलो मीटर की अधिक दूरी तय कर बहरियाबाद पहुंचे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिनेश शंकर द्वारा पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता को सूचना देने के बाद भी वह मौके पर नहीं पहुंचे।
देर शाम तक सड़क को पाटे न जाने से आवागमन बंद रहा। जिसक चलते वाहन रास्ते में ही खड़े रहे।