फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ravana's effigy burned fiercely.

Ghazipur News: धू-धूकर जला रावण का पुतला

Mon, 26 Oct 2026 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Ravana's effigy burned fiercely.
सोनाड़ी गांव में जलता रावण का पुतला। संवाद
क्षेत्र के सोनाड़ी में सोमवार को 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। तीन दिवसीय मेले का समापन 27 अक्तूबर को होगा। मेला प्रबंधक शशिनाथ तिवारी ने बताया कि परंपरा के अनुसार पहले राम-रावण युद्ध हुआ और फिर शाम 5 बजे रावण के पुतले का दहन किया गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों द्वारा 15 दिन की मेहनत से 40 फीट का रावण का पुतला तैयार किया गया था। पुतला दहन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेले में सोनाड़ी के अलावा अवथही, अमरूपुर भांवरकोल, वीरपुर, मुड़ेरा, जोगा, बाठा, सुकडेहरी, नकटी गांव के लोग पहुंचे थे। मेले में प्रतिदिन 20 से 30 हजार लोगों की भीड़ जुटती है, जहां मिठाई, झूले और बच्चों के खिलौने की दुकानें मुख्य आकर्षण का केंद्र रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed