फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ration shop and took away cash

दूकान से नकदी और राशन उठा ले गए

Sat, 28 Feb 2015 11:13 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sat, 28 Feb 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
Ration shop and took away cash
सदर कोतवाली क्षेत्र के छावनी लाइन स्थित बीआरसी गंगाविशुनपुर के सामने स्थित किराना की दूकान शुक्रवार की रात चोरों ने खंगाल डाली।  चोर 30 हजार रुपये नगदी सहित हजारों रुपये का सामान उठा ले। मौके पर पहुंची पुलिस में मामले छानबीन की।
विज्ञापन



गंगाबिशुनपुर निवासी अमरनाथ कुशवाहा की छावनी लाइन स्थित बीआरसी के सामने किराने की दूकान है। रोज की तरह शुक्रवार को वे दूकान बंद कर घर चले गए। देर रात चोर लकड़ी के फाटक का लाक तोड़कर दूकान में घूस गए। इसके बाद अंदर रखा 30 हजार नकदी, 15 टिन तेल, 3 कुंतल चीनी, एक कुंतल सूजी, एक कुंतल चावल, 6 बड़ा डिब्बा रिफाइन, तेल, साबुन, क्रिम, पाउडर, चीप्स, पापड़ सहित अन्य हजारों रुपये के सामानों पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब दूकान खोलने के लिए अमरनाथ पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला।
विज्ञापन


 पीड़ित ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। दूकानदार अमरनाथ कुशवाहा ने बताया कि होली के मद्देनजर दूकान में सामान भर रखा था। महाजन को देने के लिए कैश काउंटर में 30 हजार रुपया रखा था। लोग आशंका जताते रहे कि चोर किसी वाहन से आए होंगे । क्योंकि इतने सामान बगैर वाहन के नहीं जा सकते। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed