फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ration reduction, card holders protested

राशन में घटतौली, कार्ड धारकों ने किया धरना प्रदर्शन

Sat, 30 Jul 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Ration reduction, card holders protested
विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत दरियापुर के सैकड़ों ग्रामीणों ने शनिवार को गांव के कोटेदार मुरारी राजभर के विरुद्ध तहसील परिसर में एसडीएम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है की कोटेदार राशन कार्ड धारकों से प्रति यूनिट एक किलो राशन कम कर वितरण करता है। इसी तरह दस रुपए प्रति राशन कार्ड धारक से वसूली किया जा रहा है। पैसा नहीं देनें पर राशन कम करके देता है। ग्रामीणों के द्वारा विरोध करने पर राशन वितरण बंद करना, अमर्यादित तरीके से पेश आते हुए कार्ड धारकों के साथ दबंगई से पेश आता है। ग्रामीणों का आरोप है कि जुलाई माह में राशन कार्ड धारकों को कोटेदार ने तीन किलो प्रति यूनिट चावल दिया। जबकि तीन किलो चावल और दो किलो गेहूं देना था। ग्रामीणों का कहना था कि कोटेदार के कार्यशैली से आजिज आकर बहुत से कार्ड धारक दूसरे गांव के राशन की दुकान से राशन लेने के लिए मजबूर हो गए हैं। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए दुकान को निलंबित कर जांच करने की मांग किया है। तहसील में उप जिला अधिकारी एवं तहसीलदार की अनुपस्थिति में पूर्ति निरीक्षक मनोज कुमार को पत्रक सौंप कर कार्रवाई की मांग किया है। इस धरना-प्रदर्शन में अनीता देवी, दुर्गावती देवी, राजेश राजभर मुराही देवी, चंद ज्योति, सुखराम, सबित्री, बेचन, भागमनी, जानकी, माया, नीतू, दूधनाथ राजभर , राजकुमार सिंह, रीना देवी, कैलाश राजभर सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या को त्वरित संज्ञान लेते हुए कोटेदार के खिलाफ जांच की जाएगी। बताया कि गेहूं उठान में विलंब के कारण कुछ ग्रामीणों को राशन वितरण नहीं हो पाया था। गेहूं मिल जानें के बाद तत्काल मौके पर पहुंचकर सभी राशन कार्ड धारकों को गेहूं का वितरण करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed