फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rasulpur Belwa won the cup in the inter-state day-night Kabaddi competition.

Ghazipur News: अंतरप्रांतीय डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता में रसूलपुर बेलवा ने कप पर कब्जा जमाया

Sun, 26 Oct 2025 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Rasulpur Belwa won the cup in the inter-state day-night Kabaddi competition.
ताड़ीघाट ब्रह्म बाबा मंदिर परिसर में अंतरप्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता के सीनियर बालक वर्ग की विज
सुहवल। ताड़ीघाट ब्रह्म बाबा मंदिर परिसर में शहीद मेजर विकास सिंह और कर्नल योगेश सिंह की स्मृति में दो दिवसीय दसवीं सीनियर बालक-बालिका अंतर प्रांतीय डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता में सीनियर बालक वर्ग का फाइनल शनिवार की रात खेला गया। आसान मुकाबले में रसूलपुर बेलवा ने बिहार के आरा को 29-9 से पराजित कर कप पर कब्जा जमा लिया। इससे पूर्व खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में रसूलपुर बेलवा ने वाराणसी को 25-7 और दूसरे सेमीफाइनल में आरा ने डुहिया को 21-9 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया था। मुख्य अतिथि डा. सानंद सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को कप देकर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली विजेता रसूलपुर बेलवा टीम के अन्नू यादव को बेस्ट रेडर का खिताब दिया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि हमें उम्मीद ही नहीं पूरा यकीन है कि ये खिलाड़ी एक दिन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गांव और जिले का नाम इस खेल के जरिए रोशन करेंगे। इस अवसर पर समाजसेवी कमलेश सिंह टुन्ना, दिग्विजय उपाध्याय, योगी हर्ष सिंह, बबलू यादव, अनुराग सिंह आदि मौजूद थे। प्रतियोगिता में निर्णायक आनंद, मनोज, दिनेश, मुन्ना, अवधनाथ थे। कमेंट्री मुजीबुर्हमान एवं स्कोरर की भूमिका ऋषिकेश ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed