फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rasulan bibe welcome

रसूलन बीबी का स्वागत

Thu, 24 Sep 2015 11:30 PM IST
संवाददाता/ अमर उजाला, गाजीपुर
संवाददाता/ अमर उजाला, गाजीपुर Updated Thu, 24 Sep 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Rasulan bibe welcome
क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर वापस लौटने पर गुरुवार को जलालाबाद शहीद चौक पर परनवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल की पत्नी रसूलन बीबी का नागरिकों ने भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन


व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश मद्धेशिया ने कहा कि रसून बीबी क्षेत्र के विकास को लेकर हमेशा प्रयासरत रही हैं। सपा के वरिष्ठ नेता डा. रामवृक्ष सिंह यादव ने कहा कि एक अब्दुल हमीद ने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर जहां जिले का
विज्ञापन


नाम रोशन किया, वहीं उनके शहीद होने के बाद उनकी पत्नी लगातार क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर हैं। यह हम क्षेत्रवासियों के लिए गौरव की बात है। रसूलन बीबी ने चार पत्रकारों सहित अन्य कई वरिष्ठ नागरिकों को स्मृति चिन्ह
विज्ञापन
विज्ञापन


देकर सम्मानित किया। स्वागत करने वालों में रामाशीष सिंह, सुरेश साहू, संतोष वर्मा, राहुल साहू, बिट्टू चौहान, डा. आरपी पांडेय, एसओ ग्यासुद्दीन, गोपाल यादव, प्रतिमा सिंह, रामधनी राजभर, संजय यादव, लव वर्मा, शिवपूजन यादव

सहित दर्जनों लोग शामिल थे। इस मौके पर पौत्र जमील आलम भी मौजूद थे।

रसूलन बीबी ने बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र से मोदी मुलाकात कर मांगों का पत्रक सौंपा था। दिए गए पत्रक में उन्होंने दुल्लहपुर स्टेशन पर सभी एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव, हमीद एक्सप्रेस के नाम से नई ट्रेन चलाने, दुल्लहपुर स्टेशन का


नामकरण वीर अब्दुल हमीद के नाम से करने, दुल्लहपुर विद्युत स्टेशन पर 220 केबीए का विस्तारीकरण, हमीद के सम्मान में धामूपुर गांव में नलकूप स्थापित करने के साथ ही शहीद के गांव में अस्पताल बनवाने की मांग की है। शहीद

की पत्नी रसूलन बीबी ने बताया कि् प्रधानमंत्री ने इन मांगों को शीघ्र पूरा करने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed