{"_id":"67ed8cf13215b899f1073e0f","slug":"rashtriya-rajput-karni-sena-burnt-the-effigy-of-sp-mp-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-130472-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने सपा सांसद का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने सपा सांसद का फूंका पुतला
विज्ञापन
सेवराई। स्थानीय तहसील मुख्यालय पर राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह रघुवंशी के आह्वान पर बुधवार को कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के साथ सपा सांसद आरएल सुमन का पुतला फूंका। साथ ही गृहमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार पंकज कुमार को सौंपा।
वक्ताओं ने कहा कि सपा सांसद आरएल सुमन द्वारा महान योद्धा और राष्ट्र नायक राणा सांगा के खिलाफ दिए गए आपत्तिजनक और अपमानजनक बयान के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है।
कहा कि राणा सांगा भारतीय इतिहास के एक महान नायक हैं, जिन्होंने देश और धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। सपा सांसद का बयान न केवल क्षत्रिय समाज बल्कि समस्त देशवासियों की भावनाओं को आहत करने वाला है, जो भारतीय संविधान और कानून के खिलाफ है।
विज्ञापन
जमानिया विधानसभा प्रभारी सोनू सिंह ने कहा कि ऐसे सांसद न सिर्फ क्षत्रिय समाज की भावनाओं को आहत कर रहे हैं, बल्कि देश के इतिहास के महापुरुषों के सम्मान में भी प्रश्न चिह्न लगा रहे हैं।
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने सपा सांसद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह, विनीत सिंह, मयंक सिंह, रितेश सिंह, अमन सिंह, हरिशंकर सिंह, प्रिंस सिंह, जगजीत सिंह नचक, कंचन सिंह, भूपेश सिंह, नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।