{"_id":"6382541f58c7020a7c186c64","slug":"rape-with-three-year-old-innocent-ghazipur-news-vns6856489145","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म
विज्ञापन
बहरियाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव से शुक्रवार को एक व्यक्ति ने तीन साल की बच्ची को दूसरे गांव ले जाकर दुष्कर्म किया। मासूम के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पीड़िता को अस्पताल भेज दिया गया।
एक गांव में शनिवार को वैवाहिक कार्यक्रम के लिए शुक्रवार को तैयारियां चल रही थी। शाम करीब छह बजे मेंहदी रस्म की तैयारी चल रही थी। इसी बीच एक व्यक्ति पहुंचा और कहा कि उसे यहां डफली बजाने के लिए कहा गया है। लेकिन परिवार के लोगों ने उसे वापस कर दिया। इधर, तीन साल की बालिका संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। रात आठ बजे से परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। फिर पुलिस को सूचना दी। देर रात बहरियाबाद बाजार से परिजन खोजबीन कर गांव वापस जा रहे थे, इसी दौरान डफली बजाने वाला दिख गया।
शक के आधार ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। कुछ लोगों ने बताया कि यही व्यक्त्ति मासूम को कंधे पर बैठाकर कहीं ले जा रहा था। इसी दौरान पड़ोस गांव के ग्रामीणों ने परिजनों से बताया कि पेड़ों के झुरमुट में किसी बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दे रही थी। परिजन एवं ग्रामीण पहुंचे तो वहां मासूम खून से लथपथ मिली। इधर पुलिस टीम भी पहुंच गई और मासूम को अस्पताल भेजा गया। ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर देर रात शादियाबाद थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी जंग बहादुर मुसहर को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद शनिवार को चालान कर दिया गया।