फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   rape

घर से अगवाकर बालिका के साथ दुष्कर्म

Sat, 20 Feb 2021 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
rape
बहरियाबाद। थाना क्षेत्र के एक गांव की एक बालिका को शुक्रवार की रात उसके घर से अगवाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। जिला अस्पताल में उसकी हालत गंभीर है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है। उधर, एसपी ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली और मातहतों को निर्देश दिए। गांव की एक बालिका देर शाम अपने घर पर अकेली थी। परिवार के सदस्य किसी काम से कहीं गए हुए थे। इसका फायदा उठाकर पड़ोस का एक युवक पहुंचा और उसे उठाकर अपने घर ले गया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। बालिका रोते-बिलखते घर पहुंची और आपबीती मां को बताई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालिका को उपचार के लिए मिर्जापुर पीएचसी भेजा। जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, घटना की सूचना पर एसपी डॉ. ओमप्रकाश सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली और बालिका का हाल जाना। उन्होंने मातहतों को आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का निर्देश दिया। एसपी ने बताया कि पुलिस मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed