फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ramraj president and Shiv Pratap became vice president

रामराज अध्यक्ष और शिवप्रताप बने उपाध्यक्ष

Sat, 20 Feb 2021 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Ramraj president and Shiv Pratap became vice president
जमानिया। तहसील सभागार में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की स्थानीय शाखा के पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन शुक्रवार की शाम को किया गया। इसमें अध्यक्ष पद पर रामराज राम तथा उपाध्यक्ष पद पर शिवप्रताप और विजय का चुनाव किया गया। निर्वाचन अधिकारी जिले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोखन राम ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर रामराज राम वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव प्रताप सिंह कनिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कुमार मंत्री बेचू राम उपमंत्री अतुल रंजन राय कोषाध्यक्ष मुन्ना कुमार और आडिटर पद पर ईश्वर कुमार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। घोषणा के बाद उन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नव निर्वाचित अध्यक्ष रामराज राम ने कहा कि लेखपालों के हितों की रक्षा के लिए आरपार की लड़ाई के लिए तैयार रहेंगे और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष सदर उदय प्रताप संदीप कुमार चितरंजन चौहान संजय पांडेय विनोद यादव रामलखन राम सुनील कुमार नितेश यादव दयाशंकर पियूष कुमार मृत्युंजय कुमार राहुल कुमार संजय उपाध्याय संतोष कुमार तिवारी शालिनी राय आरती मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed