फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rampur Majha becomes new police station, inaugurated by Additional Director General of Police

Ghazipur News: रामपुर माझा बना नया थाना, अपर पुलिस महानिदेशक ने किया उद्घाटन

Fri, 30 Dec 2022 05:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Rampur Majha becomes new police station, inaugurated by Additional Director General of Police
नवसृजित थाना रामपुरमाझा का उद्घाटन करते अपर पुलिस महानिदेशक रामकुमार, पुलिस महानिरीक्षक के सत्? - फोटो : GHAZIPUR
करंडा। रामपुर मांझा नया थाना बना है। इसके बनने से अब जनपद में थानों की संख्या 27 हो चुकी है। बृहस्पतिवार को नवसृजित थाना का उद्घाटन वाराणसी रेंज अपर पुलिस महानिदेशक रामकुमार ने किया। इस थाने के तहत 40 गांवों को शामिल किया गया है। इसमें सैदपुर के 14, नंदगंज के दो और करंडा के 24 गांवों को सम्मलित किया गया है। नए थाने के थानाध्यक्ष के रूप में संतोष कुमार राय को तैनात किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक रामकुमार ने कहा कि शासन की मंशा है कि अब कोई नया अपराधी न पैदा हो, समाज में शांति स्थापित हो। साइबर अपराध के प्रति सावधान रहें और इसकी सूचना पुलिस को दें।
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक के सत्यनारायण ने कहा कि नए थाने के बनने से लोगों को त्वरित न्याय मिलेगा। एसपी ओमवीर सिंह ने कहा कि बिना भेदभाव के अपराधियों पर कठोर कार्रवाई की जा रही है। डीएम आर्यका अखौरी ने कानून व्यवस्था के सुधार में पुलिस की सराहना की। नवसृजित थाना रामपुरमाझा में कुल 33 ग्राम सभाओं के 40 गांव हैं। इसमें करंडा थाना क्षेत्र के 24 नंदगंज के दो तथा सैदपुर कोतवाली से 14 गांवों को शामिल किया गया है। दूर दराज ग्रामीण अंचल में थाना बने रामपुरमाझा में हाइवे के भी तीन गांव देवकली मुस्लिमपुर और पहाड़पुर को शामिल किया गया है। कम्प्यूटर और सीसी कैमरे से लैस रामपुरमाझा में एक जनवरी से एफआईआर आदि कार्य शुरू हो जाएगा। नए थाने में पहले थानाध्यक्ष के रूप में उपनिरीक्षक संतोष राय सहित 36 पुलिस कर्मियों ने कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक भारती, एसपी सीटी गोपीनाथ सोनी सहित जिले के सभी पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

फोटो भी
000000
उत्तराखंड में धामूपुर गांव के युवक की मौत
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के धामूपुर गांव में बृहस्पतिवार को उस समय मातम फैल गया, जब उत्तराखंड से सूचना आई की सेट्रिंग का काम करते वक्त चार मंजिला से गिरकर युवक की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि कंपनी द्वारा मामला को रफा दफा किया जा रहा था, लेकिन सादात ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव की पहल पर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल जी महाराज के निर्देश पर पुलिस कस्टडी में लेकर जांच पड़ताल के साथ पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मालूम हो कि मृतक ओमकार यादव उत्तराखंड कमाने के लिए गया था। जनवरी माह में ओमकार घर पर आने वाला था। ओमकार यादव का बड़ा भाई जसवंत यादव घर पर ही खेती बारी करते हैं। घटना से गांव में कोहराम मचा हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed