{"_id":"686577d3b26028ebb103342e","slug":"rampur-arson-case-accused-arrested-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-135233-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: रामपुर आगजनी कांड का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: रामपुर आगजनी कांड का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
जमानिया। रेवतीपुर थानाक्षेत्र में दो माह पूर्व हुई आगजनी की घटना में पुलिस को सफलता मिली है। फरार चल रहे आरोपी अनिल कुमार को गहमर काेतवाली क्षेत्र के खुदुरा गदाईपुर (पथरा) स्थित उसके घर से पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
रामपुर उर्फ साधोपुर गांव निवासी मंगला यादव के साथ 2500 रुपये के लेनदेन के विवाद के बाद आरोपी अनिल ने दो माह पहले रात में रिहायशी झोपड़ी, एक बाइक और चाय-समोसे की दुकान में आग लगा दी थी।
इससे 50 हजार रुपये से अधिक का नुकसान हुआ था। घटना के बाद पीड़ित ने रेवतीपुर थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया लेकिन आरोपी तब से फरार था। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर थाने लाकर पूछताछ की। फिर मेडिकल परीक्षण कराकर उसे कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। रेवतीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार पटेल ने बताया कि आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है।