फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ramavadh Kushwaha became the President of the Mahasabha

रामअवध कुशवाहा महासभा के अध्यक्ष बने

Sun, 23 Oct 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Ramavadh Kushwaha became the President of the Mahasabha
अदिलाबाद स्थित महात्मा ज्योतिबा राव फूले डिग्री कॉलेज में रविवार को कुशवाहा महासभा की बैठक संपन्न हुई। जिसमें प्रमुख रूप से संगठन को गतिशील एवं क्रियाशील बनाए जाने के लिए कमेटी का पुर्नगठन किया गया। बैठक में तहसील मुहम्मदाबाद के 31 सदस्यीय पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। जिसमें रामअवध कुशवाहा अध्यक्ष, हंसनाथ कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, रामनिवास कुशवाहा उपाध्यक्ष, दिनेश कुशवाहा महासचिव, सुरेंद्र कुशवाहा, शोभनाथ कुशवाहा, रामनिवास सिंह सचिव तथा रमाकांत कुशवाहा कोषाध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन

बैठक में महासभा के जिला अध्यक्ष रामराज सिंह कुशवाहा ने कहा कि संगठन में अपार शक्ति होती है। अनुशासन, सकारात्मक सोच एवं सामूहिक प्रयास से बड़ा से बड़ा मुकाम प्राप्त किया जा सकता है। हम सभी लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर और एकजुट होकर कार्य करना होगा। पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने शोषण, अन्याय एवं अत्याचार के विरूद्ध संघर्ष करके दुनिया को रास्ता दिखाया था। आज हम लोगों को भी संगठित होकर कार्य करना होगा।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव डा. जनक कुशवाहा ने कहा कि संगठन एक सतत प्रक्रिया है इसके माध्यम से सामाजिक एवं राजनीतिक उद्देश्य हासिल किया जा सकता है, जिसके फल स्वरुप समाज के उत्थान, विकास एवं सकारात्मक कार्य आसानी से संभव है। बैठक में मुख्य रूप से अलगू कुशवाहा, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, विक्रमा प्रसाद मौर्य, सियाराम कुशवाहा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता रामराज सिंह कुशवाहा एवं संचालन जयप्रकाश सिंह कुशवाहा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed