Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   'Ram Vangaman' (Rama's departure to the forest) and the dialogue with Kevat were enacted

Ghazipur News: राम वनगमन और केवट संवाद का हुआ मंचन

Wed, 11 Nov 2026 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
'Ram Vangaman' (Rama's departure to the forest) and the dialogue with Kevat were enacted
रघुनाथपुर में आयोजित रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद - फोटो : Archive
जमानिया। रघुनाथपुर गांव में चल रहे दस दिवसीय गंगाराम दास मानवता अभ्युदय महायज्ञ के सातवें दिन सोमवार देर शाम भक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। आदर्श रामलीला समिति के कलाकारों ने श्रीराम वनगमन और केवट संवाद का सजीव मंचन कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। यज्ञ परिसर जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा।
विज्ञापन

संत गंगाराम दास महाराज की ओर से प्रवर्तित महायज्ञ में रामलीला मंचन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। कलाकारों ने भगवान श्रीराम के वनगमन और निषादराज केवट से जुड़े प्रसंगों को अपने अभिनय के माध्यम से जीवंत किया। मंचन के दौरान भावुक दृश्यों ने श्रद्धालुओं को रामायण के आदर्शों से जुड़ने का संदेश दिया। इस अवसर पर अशोकानंद महाराज ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन त्याग और मर्यादा का सर्वोच्च प्रतीक है। कथा वाचिका आराधना ने कहा कि रामायण संस्कार और प्रेम की सीख देने वाला महान ग्रंथ है। कार्यक्रम में आयोजक संत दयाराम दास महाराज, बलवंत, राकेश कुमार सिंह, सत्यप्रकाश झमेलू, झिल्लू यादव, बबलू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed