फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rajya Sabha MP honored meritorious students

Ghazipur News: राज्यसभा सांसद ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया

Sun, 21 May 2023 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Rajya Sabha MP honored meritorious students
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भांवरकोल। प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती हैं। ऐसी प्रतिभाएं किसी समय, किसी भी जगह और किसी भी विषम परिस्थितियों में अशोक के फूल जैसे खिल जाती हैं। दानिश अंसारी ने यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रदेश स्तर पर इंटरमीडिएट में टॉप टेन की सूची में अपना नाम शामिल करके सिद्ध कर दिया है कि अभावों के बीच में भी संघर्ष के बल पर आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता। यह बातें राज्य सभा के सांसद नीरज शेखर ने शनिवार को स्वामी आत्मानंद इंटर कालेज टोडरपुर के परिसर में मेधावी सम्मान समारोह में उसे सम्मानित करने के बाद कही।
समारोह के मुख्य वक्ता स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के पूर्व प्राचार्य डा. मांधाता राय ने कहा कि प्रतिभाएं दबी-दबी रहती हैं और उचित समय आने पर चमकने लगती हैं। विजयशंकर राय ने कहा कि इसे पढ़ाने वाले शिक्षक बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन

कालेज के प्रधानाचार्य शिवजी यादव ने कहा कि दानिश और अन्य मेधावी छात्रों ने कालेज के नाम को रोशन किया है। इस अवसर पर इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में नब्बे प्रतिशत से अधिक अ़ंक पाने वाले बारह और इंटर के दस मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक के साथ प्रशस्ति पत्र मुख्य अतिथि ने प्रदान किया। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद राय, सतीश राय, शशांक राय, ओमप्रकाश यादव, कुंदन कुशवाहा, रामनारायण चौरसिया आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता रविकांत उपाध्याय और संचालन राधेश्याम यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



000000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed