फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rajveer topped the district and secured the sixth position in the state

Ghazipur News: राजवीर जिले में रहे अव्वल, प्रदेश में मिला छठवां स्थान

Fri, 24 Apr 2026 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Rajveer topped the district and secured the sixth position in the state
राजवीर तिवारी को मिठाई खिलातीं दादी व पास में खड़ी मां। स्रोत- परिजन
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल बोर्ड की ओर से बृहस्पतिवार की शाम घोषित परिणाम के अनुसार शहर के आदर्श इंटर कॉलेज के राजवीर तिवारी ने 96.83 प्रतिशत अंक पाकर जहां जिले में टाॅप पर रहे, वहीं उन्हें प्रदेश के मेधावियों की सूची में छठवां स्थान मिला है। जिले में दूसरे स्थान पर परमेठ स्थित इंटर कॉलेज की छात्रा अनामिका गुप्ता रहीं, जिन्हें 96.17 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। उन्हें प्रदेश की टॉप-टेन सूची में दसवां स्थान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

वहीं, श्री बेनी सिंह इंटर कॉलेज के प्रिंस चौहान 96 प्रतिशत अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहे। लूर्द्स कॉन्वेंट बालिका इंटर कॉलेज की अंशिका मिश्रा, एसएमवाई इंटर कॉलेज की अंशिका कुशवाहा एवं एम गर्ल्स इंटर कॉलेज की शिवांशी 95.83 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहीं। हार्टमैन इंटर कॉलेज के ओंकार एवं लेट आरएनएसआईसी की स्नेहा चौहान को 95.50 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए।
विज्ञापन

पंडित मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज की ज्योति शर्मा, एम गर्ल्स इंटर कॉलेज की रूपा यादव, एसएमबीएनवाई इंटर कॉलेज के विपुल यादव, लेट आरएनएसआईसी की अन्नू यादव एवं उसी विद्यालय की पूजा मौर्य 95.33 प्रतिशत अंकों के साथ छठवें स्थान पर रहीं। इसी क्रम में केवाईआईसीएम की अंशिका यादव, शांति निकेतन इंटर कॉलेज, जेवल की आंचल एवं एसडीएसआईसीए के अविनाश यादव को 95.17 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरा एआईसी की आस्था कुशवाहा को 95 प्रतिशत, एसएमवाई इंटर कॉलेज की निधि यादव एवं केवाईआईसीएम की स्नेहा सिंह को 94.83 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। वहीं एचएस इंटर कॉलेज की अंशिका यादव ने 94.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दसवां स्थान हासिल किया। इन होनहारों में 15 बालिकाएं और पांच बालक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed