{"_id":"63504019c5720955080ff44c","slug":"rajbhar-raised-many-issues-in-the-sawdhan-yatra-ghazipur-news-vns6799113125","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान यात्रा में राजभर ने उठाए कई मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान यात्रा में राजभर ने उठाए कई मुद्दे
विज्ञापन
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की सावधान यात्रा बुधवार को सिधागरघाट से कसिमाबाद, इंदौर, तेजपुरा और मरदह होते हुए महेगवा पहुंची। इस दौरान सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश में शराब बंदी, समान, अनिवार्य और फ्री शिक्षा, जातिगत जनगणना, अमीरों की तरह गरीबों की कर्ज माफी समेत अन्य मुद्दों पर बोलते हुए सपा में बिखराव को खत्म करने की नसीहत भी दी।
उन्होंने कहा कि बिखरा हुआ समाज कभी नेता नहीं बन सकता। इसलिए अखिलेश और शिवपाल को एक हो जाना चाहिए। यात्रा के दौरान उन्होंने कहा कि देश में जातिगत जनगणना, अमीरों की तरह गरीबों की कर्ज माफी, यूपी में शराब बंदी, देश में एक समान अनिवार्य और फ्री शिक्षा को लेकर कोई बोलने वाला नहीं है। मैं लोगों के बीच जाकर कम से कम इन मुद्दों के प्रति लोगों को जागरूक कर रहा हूं।
राजभर ने कहा कि आजादी के सत्तर दशकों बाद भी उत्थान से वंचित समाज को विकास की दिशा में अग्रसर करना संभव है। इसके लिए यूपी से बिहार तक सावधान यात्रा लोगों को जागरूक करने लिए आरंभ की गई है। 27 अक्तूबर को पार्टी के स्थापना दिवस पर गांधी मैदान में विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। यह जनसभा बिहार में सुभासपा की ताकत का एहसास कराएगी।
विज्ञापन
वहीं, बिहार से सावधान यात्रा निकालने को लेकर उन्होंने बताया कि साल 2004 से सुभासपा बिहार में लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ रही है। इसलिए लोगों को मुद्दों के प्रति सावधान करने के लिए बिहार को ही चुना है। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर, प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह, सालिक यादव, डॉ जयनाथ राजभर, अंबिका राजभर, संतोष यादव, शिवकुमार यादव मामा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता रामसकल राजभर और संचालन जयलाल राजभर ने किया।