{"_id":"649c8236f45e992b170c6ed4","slug":"raised-voice-for-tadighat-station-ghazipur-news-c-20-1-271374-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताड़ीघाट स्टेशन के पुन: संचालन की उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताड़ीघाट स्टेशन के पुन: संचालन की उठाई आवाज
विज्ञापन
-विभिन्न गांव के ग्रामीणों ने बैठक कर तैयार की रणनीति, दिया सांकेतिक धरना
-क्षेत्रीय लोगों की उपेक्षा पर धरना प्रदर्शन और रेल चक्का जाम की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवतीपुर। बंद किए जा चुके ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर बुधवार को प्राथमिक विद्यालय परिसर में विभिन्न गांव के ग्रामीणों ने संयुक्त बैठक की। साथ ही सांकेतिक धरना भी दिया। इस मौके पर पर वक्ताओं ने स्टेशन के पुन: संचालन की मांग की।
ग्रामीण सुुखबीर सिंह ने कहा कि रेलवे ने जिस तरह से इस स्टेशन को बंद कर दिया है, उससे यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए सात किमी दूर सोनवल जाना पड़ रहा हैं। वहीं दूसरी ओर स्टेशन के बंद होने से दर्जनों दुकानदारों और ऑटो संचालकों के सामने भुखमरी की नौबत आ चुकी है। रेल अधिकारियों का यह तानाशाही रवैया किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ग्रामीण हर्ष सिंह ने कहा कि रेलवे को ताड़ीघाट स्टेशन हर हाल में दोबारा चालू करना होगा, इसके लिए ग्रामीण बड़े जनांदोलन को तैयार है। कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो रेल गाड़ियों के पहिए को भी जाम किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक धरना के दौरान ताड़ीघाट स्टेशन से हाइवे होते हुए कई गावों में पैदल मार्च कर लोगों से सहयोग मांगते हुए स्टेशन के चालू होने तक इस आंदोलन को मजबूती देने की अपील किया। मालूम हो कि बीते फरवरी माह में ताड़ीघाट जाने वाली लाइन को उखाड़ कर सिटी की तरफ जाने वाली लाइन में जोड़ दिया गया था। साथ ही इस पुराने स्टेशन को बंद कर दिया गया था।
इस अवसर पर प्रेम शंकर सिंह, बबलू यादव, राहुल सिंह, संतोष, रिंकू मुन्ना, गोकर्ण, धनंजय, अनंत सिंह, उपकार, मनोज सिंह, संतोष, हरिहर सिंह आदि मौजूद रहे।