फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rain storm caused the destruction, many injured

आंधी-बारिश से मचाई तबाही, कई घायल

Thu, 26 May 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Thu, 26 May 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Rain storm caused the destruction, many injured
आंधी-बारिश - फोटो : अमर उजाला
जनपद में बुधवार को सुबह भी आंधी व पानी से भारी नुकसान हुआ। जगह-जगह पेड़ गिरने के साथ ही दूकानों के टिनशेड तथा मड़हे तेज हवा के कारण जमींदोज हो गए। कई जगहों पर बिजली के पोल व तार भी टूटकर गिर गए। जिससे ज्यादातर हिस्से में सुबह से बिजली गुल रही। नगर से होकर गुजरने वाले वाहन भी शहर के आस-पास ढाबों तथा पेट्रोल पंपों पर कई घंटे तक खड़े रहे। मौसम साफ होने के बाद ही वह वहां से आगे के लिए चले। आंधी-पानी के दौरान नगर के कुछ मुहल्ले में विद्युत आपूर्ति घंटों बाधित रही।
विज्ञापन


मंगलवार को आसमान में बादलों का पहरा रहा। आधी रात के बाद आसमान में बिजली कौंधने लगी। इसके बाद तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। एक तरफ आंधी से जहां भारी क्षति पहुंची, वहीं करीब दो से तीन घंटे तक हुई बरसात से जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। आंधी की वजह से पेड़ पर लगे आग को भी काफी नुकसान पहुंचा है। आम के बगीचे की रखवाली करने वालों की माने तो इस बार प्रकृति ने उनका साथ नहीं दिया है। जनपद के बिरनो, जमानिया, गहमर, सुहवल, सादात, मुहम्मदाबाद, जखनिया से लेकर अन्य हिस्से में आंधी के कारण बिजली आपूर्ति पर काफी असर पड़ा है। कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। यही हाल नगर के कपूरपुर, नखाश, झुन्नू लाल चौराहा, रजदेपुर, रौजा, चंदन नगर आदि मोहल्लों का है। इन मोहल्लों में आंधी के कारण बिजली की समस्या उत्पन्न हो गई थी।
विज्ञापन


बुधवार की भोर में लगातार दूसरे दिन बारिश होने से एक तरफ जहां लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली, वहीं दूसरी तरफ नगर सहित ग्रामीण इलाके की ज्यादातर सड़कें जलमग्न हो गई थीं। शहर के निचले हिस्से में कई सड़कों पर पानी लगने से आने-जाने में लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। ग्रामीण इलाके में भी यही हाल रहा। खासकर नगर तथा कस्बे में ग्राहकों और राहगीरों को दुश्वारियां झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की भोर में बारिश के बाद दूसरे दिन बुधवार को भी बरसात होने से नपा की साफ-सफाई की पोल खुल गई। इससे शहर की कई सड़कें रौजा, खजुरिया चौराहा से पुलिस लाइन जाने वाले मार्ग, सकलेनाबाद, खोवामंडी, आलमपट्टी, चंदन नगर, सुखदेवपुर चौराहा से घाट स्टेशन को जाने वाली सड़क आदि पर पानी लग गया। बारिश के इस पानी में नाली का कूड़ा-कचरा भी तैरने लगा। इस दौरान मार्गों पर आवागमन करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरीवश उन्हें गंदे पानी से होकर आना-जाना पड़ रहा है।

भदौरा संवाददाता के अनुसार, बीती रात आई तेज आंधी और हल्की बारिश से ही सड़कों पर जलजमाव हो गया। भदौरा रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड जाने वाले मुख्य मार्ग पर नालियों की सफाई और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से नालियों का गंदा पानी सड़कों पर ही बह रहा है। स्थानीय निवासी पिन्टू श्रीवास्तव, टनमन शाह, रामेश्वर गुप्ता, विनोद जायसवाल, अखिलेश चौरसिया, विकास मौर्या आदि ने बताया कि सड़कों पर पानी लगने से पैदल सहित वाहन चालकों को भी मुसीबतें झेलनी पड़ रही हैं। कुछ इसी तरह की स्थिति कई अन्य ग्रामीण क्षेत्रों की भी रही।

दिलदारनगर फीडर से होने वाली कई गांवों की बिजली आपूर्ति तीन दिनों से बाधित है। इससे भीषण गर्मी एवं उमस से लोग परेशान हैं। सबसे ज्यादा समस्या पेयजल की पैदा हो गई है। लोगों को पेयजल संकट से दो-चार होना पड़ रहा है। सोमवार की रात आई तेज आंधी से क्षेत्र के मनिया, सेवराई, बक्सडा, मिश्रवलिया, देवल, लहना, चितर का डेरा, बरेजी, पचौरी, केशोपुर, बकैनिया, पाल्हनपुर, सहित कई गांवों की बिजली तीन दिनों से गुल हो गयी है। इससे सोमवार रात से ही लोगों को अंधेरे में रहना पड रहा है। क्षेत्र के राकेश सिंह, पिन्टू, सुधाकर यादव, दीपक सिंह, मनीष सिंह, सोनू कुमार, राजीव गुप्ता, अंकू गुप्ता, रामबाबू आदि ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही समस्या दूर कर सुचारू रुप से बिजली व्यवस्था शुरू नहीं की गई तो लोग सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।


गहमर थाना क्षेत्र के बारा गांव के पूर्वी नई बस्ती में बुधवार की भोर आए तेज आंधी और बारिश के दौरान सहनू कुरैशी का टिनशेड टूट कर गिर गया। इससे कमरे में सो रहे अब्दुल्ला (22), टहलू (55), डब्लू (28), रेशमा (20), मुस्कान (17), मीना (18), बदलू (26), इरशाद (25) तथा शहनू (50) घायल हो गए। टिनशेड गिरते ही आसपास के लोग वहां पहुंच गए और किसी तरह घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को उपचार के लिए बक्सर जिला अस्पताल ले जाया गया। उधर, कोतवाली क्षेत्र के मीरनापुर गांव में तेज आंधी और बारिश के कारण छत पर सो रहे रामनरेश (36) पैर फिसलने से गिरकर घायल हो गए। गंभीर रूप से चोट आई। परिवार वालों ने उसे जिलाचिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed