फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rain in Revatipur, person died due to lightning in Muhammadabad

Ghazipur News: रेवतीपुर में बारिश, मुुहम्मदाबाद में बिजली गिरने से व्यक्ति की माैत

Mon, 26 May 2025 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Rain in Revatipur, person died due to lightning in Muhammadabad
गाजीपुर। जिले में सोमवार को मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। रेवतीपुर इलाके में 15 मिनट तक बारिश हुई। मुहम्मदाबाद में सब्जी खरीदने गए व्यक्ति की बिजली गिरने से माैत हो गई। जबकि जिला मुख्यालय समेत कई हिस्सों में तीखी धूप रही। वहीं मौसम वैज्ञानिकों का दावा है कि आगामी चार दिनों तक जनपद में बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन

सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार दूसरे दिन भी उमस बरकरार रही। लोगों को बाहर तीखी धूप का सामना करना पड़ा। शाम होते ही आसमान में बादल छा गए। रेवतीपुर में सुबह ही बारिश हो गई। दिन के 11 बजे बारिश हुई।
विज्ञापन

बारिश होने का क्रम लगभग 15 मिनट तक चला। थोड़ी देर बारिश होने के कारण लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। इसके बाद तीखी धूप खिल गई।
मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के बालापुर चट्टी पर बिजली गिरी। बिजली की चपेट में आने से चट्टी पर सब्जी खरीदने आए नत्थनपुर निवासी शिवशंकर गुप्ता (55) झुलस गए। उन्हें सीएचसी मुहम्मदाबाद पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज के मौसम वैज्ञानिक कपिलदेव शर्मा ने बताया कि आगामी चार दिनों तक जनपद में बूंदाबांदी व बादलों की आवाजाही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed