फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   rain

दोपहर बाद अचानक छाए बादल, हुई बारिश

Sun, 06 Sep 2020 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
rain
गाजीपुर। दोपहर बाद शहर तथा ग्रामीण इलाकों में छाए बादल रुक-रुक कर बरसे। बरसात के चलते सड़कों पर जलभराव और कीचड़ होने से आवागमन में दिक्कतें हुईं। हालांकि थोड़ी देर बाद हुई धूप ने उमस बढ़ा दी। सुबह से ही तेज धूप रही। दोपहर बाद अचानक काले बादल छा गए। कुछ ही देर में बारिश होने लगी। बरसात से शहर के रौजा क्षेत्र की सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर गया, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को लाकडाउन का दिन होने के कारण जहां बाजार बंद थे वहीं सड़कों पर राहगीरों की भी आवाजाही कम रही। पानी भरे गड्ढों की वजह से वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। मौसम के इस बदलाव का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। लोग बुखार, सर्दी, जुकाम आदि की चपेट में भी आ रहे हैं। नंदगंज : दोपहर बाद क्षेत्र में अच्छी बरसात हुई जिससे सड़कों पर पानी भर गया। उधर, खेतों में पानी लग जाने से सब्जियां डूब गई हैं जिससे किसानों को चिंता हो रही है। करीमुद्दीनपुर : सुबह से बरसात का क्रम बना रहा। कभी तेज तो कभी हल्की फुहार पड़ने से गरमी से तो राहत जरूर मिली है लेकिन उमस बढ़ जाने से लोग बेचैन नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed