{"_id":"5d2773838ebc3e6ce378260d","slug":"rain-ghazipur-news-vns472168881","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूसलधार बारिश से शहर की बिजली आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूसलधार बारिश से शहर की बिजली आपूर्ति बाधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। बारिश के कारण आए दिन बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो रही है। बुधवार की रात शुरू हुई जोरदार बारिश से जगह-जगह फाल्ट होने और प्रकाशनगर विद्युत उपकेंद्र में पानी घुसने से प्रकाशनगर और पीरनगर विद्युत उपकेंद्र से संबंधित दर्जनों मुहल्ले बिजली आपूर्ति घंटों ठप रही। शहर पूरी रात अंधेर में डूबा रहा। सुबह पानी के लिए लोगों को पसीना बहाना पड़ा।
बुधवार की शाम तेज और धीमा बारिश शुरू होते ही बिजली के आने-जाने का क्रम भी शुरू हो गया। रात 11 से लेकर 12 बजे तक लालदरवाजा, बड़ीबाग, स्टेशन आदि क्षेत्रों की आपूर्ति बहाल हो सकी। पीरनगर विद्युत उपकेंद्र से संबंधित सभी फीडरों की आपूर्ति पूरी रात से लेकर गुरुवार की शाम तक ठप रही। मूसलधार बारिश से प्रकाशनगर विद्युत उपकेंद्र में पानी घुसने से गुरुवार की सुबह छह बजे पांचों फीडर की आपूर्ति ठप हो गई। जेई अविनाश उपकेंद्र पर पहुंचे। सदर एसडीएम सत्यप्रिय सिंह ने पानी निकासी के लिए फायर ब्रिगेड का पंपसेट लगवाया। पानी निकलने और केबिल के सूखने के बाद नौ घंटा बाद शाम को तीन बजे लालदरवाजा और बड़ीबाग फीडर की आपूर्ति सुचारू कराई गई। फाल्ट की वजह से अन्य फीडरों की आपूर्ति बंद रही। जगह-जगह फाल्ट की वजह से पीरनगर विद्युत उपकेंद्र से संबंधित सभी फीडरों की आपूर्ति लगातार 17 घंटा तक ठप रही। प्रकाशनगर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ कमलेश ने बताया कि बुधवार की रात तेज बारिश शुरू होते ही लाइन ट्रिप होने लगी, जिससे बार-बार आने-जाने का क्रम बना रहा। इसके अलावा, कई जगह फाल्ट हुआ था। उपकेंद्र में पानी भरने से सभी फीडरों की आपूर्ति सुबह छह से शाम तीन बजे तक बंद रही। जबकि पुलिस लाइन नंबर-एक और दो की आपूर्ति फाल्ट के कारण रात आठ बजे शाम को चार बजे तक बंद रही। पीरनगर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ रामजी ने बताया कि बारिश से कई जगह फाल्ट होने से रात 10 बजे से कचहरी, पत्थरघाट और विकास भवन फीडर की आपूर्ति गुरुवार को दिन में तीन बजे तक बंद रही। बारिश में फाल्ट की वजह से कई ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति भी घंटों प्रभावित रही। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे कारोबारी
गाजीपुर। घंटों बिजली गायब रहने से वह कारोबारी निराश रहे, जिनका कारोबार पूरी तरह से बिजली पर आधारित है। सुबह दस बजे दुकान खोल वह अब-तब बिजली आने का इंतजार करने लगे। जब दोपहर एक बजे तक भी बिजली का दर्शन नहीं हुआ तो कई निराशा होकर दुकान बंद कर घर चले गए, जबकि तमाम हाथ पर हाथ धरे बिजली आने का इंतजार करते रहे। शाम तो तीन बजे बिजली का दर्शन होने पर उन्होंने राहत महसूस की, लेकिन इसके बाद भी बिजली के आने-जाने का क्रम बना रहने से समय से पहले दुकानें बंद कर घर चले गए। वे बिजली को इस बात के लिए कोसते रहे की उनकी दुकानदारी चौपट हो गई।
विज्ञापन
शहर में गूंजा जनरेटर का शोर
गाजीपुर। घंटों बत्ती गुल होने से शहर में जेनरेटर का शोर सुनाई देता रहा। फोटो स्टेट के साथ ही अन्य दुकानदारों को रोजी-रोटी के लिए जेनरेटर चलाकर काम करने को विवश होना पड़ा। घंटों कटौती से सबसे ज्यादा चपत होटल एवं बड़े व्यवसायियों को लगा। उनका जेनरेटर अधिक क्षमता का होने की वजह से सैकड़ों का डीजल फूंकना पड़ा। वह बार-बार फोन मिलाकर बिजली आने के संबंध में संबंधितों से जानकारी लेते रहे। जिन लोगों के घरों में जेनरेटर की सुविधा थी, वे उसे चलाकर ईन्वर्टर को कुछ चार्ज होने के बाद बंद कर देते रहे।
25 घंटे गायब रही बिजली
मुहम्मदाबाद। 132 केवी कुंडेसर विद्युत उपकेंद्र से मुहम्मदाबाद विद्युत उपकेंद्र पर आने वाली 33 हजार के तार में तकनीकी फाल्ट के चलते बुधवार की शाम पांच बजे से ही बिजली गायब हो गई। करीब 25 घंटे तक पूरे नगर में विद्युत आपूर्ति ठप रही। उसे ठीक करने का कार्य चलता रहा। गुरुवार की शाम छह बजे विद्युत आपूर्ति शुरू हुई। अवर अभियंता विद्युत ने बताया कि 33 हजार के एचटी वायर में आई खराबी को ठीक कर लिया गया है। हरिहरपुर सहित कई स्थानों पर पानी और हवा के चलते पेड़ गिर जाने से 11 हजार का तार टूट गया। इसके चलते, ग्रामीण क्षेत्रों की लाइन खराब है। इसको बनाने कार्य देर शाम तक चलता रहा। शीघ्र आपूर्ति शुरू करने का प्रयास चल रहा है।