{"_id":"5d2772ce8ebc3e6d1766e8bf","slug":"rain-ghazipur-news-vns4721596137","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद की मार्गों-गलियों में बरसी आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद की मार्गों-गलियों में बरसी आफत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। बुधवार की शाम से लेकर गुरुवार की सुबह करीब दस बजे हुए लगातार हुई तेज और धीमी बारिश से जहां मौसम पूरी तरह से सुहाना हो गया। वहीं बारिश के नाम प शहर के साथ ही जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों और गलियों में आफत बरसी। तमाम सड़कों और गलियों को पानी से लबालब हो जाने से आवागमन करने वालों को जमकर फजीहत हुई। उन्हें गंदे पानी के बीच से आने-जाने को विवश होना पड़ा। कई लोगों को घरों में भी पानी घुस गया। पानी निकासी के लिए लोग संबंधित विभाग को कोसते हुए फजीहत के लिए ऊपर वाले की दुहाई देते रहे।
शहर के अधिकांश नाला और नालियों की हालत यह है कि यह पूरी तरह से कूड़े-कचड़े से पटे हुए हैं। हल्की बारिश होने पर भी जलनिकासी बाधित हो जाती है। बुधवार और गुरुवार की सुबह तक घंटों हुई बारिश शहर के साथ ही तमाम ग्रामीण क्षेत्रों के सड़कें और गलिया झील और तालाब के रूप में तब्दील हो गई। शहर के स्टेशन रोड, लंका-कचहरी मार्ग, सकलेनाबाद-मालगोदाम मार्ग, चंद्रशेखर कालोनी, आमघाट सहकारी कालोनी, विवेकानंद कालोनी, टेढ़वा, खोवा मंडी, पीरनगर, मिश्रबाजार, सकलेनाबाद, रौजा सहित अन्य मार्गों पर पानी जमा होने के साथ ही कई घरों और दुकानों में पानी घुस गया। मजबूरीवश उन्हें गंदे पानी में घुसकर आवागमन करना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत उन्हें हुई, जिनके वाहन पानी के घुसने के कारण बीच में ही बंद हो गए। उन्हें पानी के बीच से वाहन को निकालने में काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। कुछ इसी तरह की स्थिति दिलदारनगर, नंदगंज, दुल्लहपुर, कासिमाबाद, भांवरकोल, मुहम्मदाबाद, जमानिया, सेवराई, जंगीपुर, बिरनो, मरदह, करंडा, देवकली, खानपुर, सैदपुर, औड़िहार, जखनियां, सादात, भीमापार, सुहवल, रेवतीपुर, बहरियाबाद, शादियाबाद, मनिहारी सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के सड़कों और गलियों की रही।
कई जगह गिरे पेड़, प्रभावित रहा आवागमन
गाजीपुर। आंधी-पानी के दौरान शहर के कई साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे-बड़े पेड़ गिर गए। तेज हवा और बारिश के दौरान नगर के गोराबाजार स्थित बूढ़ा महादेवा मंदिर के मुख्य द्वार के सामने गाजीपुर-करंडा मार्ग पर भोर में विशालकाय बरगद का पेड़ सड़क पर गिर पड़ा। लोग किसी तरह से सड़क के बचे कुछ हिस्से और पटरी से होकर निकलते रहे। मौजूद पुलिस कर्मी आवागमन सुचारू करने में जुटे रहे। आसपास के लोगों में यह चर्चा होती रही कि संयोग अच्छा था कि पेड़ सड़क की तरफ गिरा, यदि पटरी की तरफ से गिरा तो कई मकान-दुकान पेड़ की जद में आकर धराशाई हो सकते थे, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। इसके अलावा, लार्ड कार्नवालिस के पास भी पेड़ गिर गया। नंदगंज संवाददाता के अनुसार, गाजीपुर-वाराणसी पश्चिमी रेलवे क्रासिंग के समीप तेज बारिश और हवा के दौरान सुबह करीब पांच बजे गुल्लर के पेड़ गिर गया। इससे मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया। बाइक और छोटे चार पहिया वाहन तो बगल से निकलते रहे, लेकिन बड़े चार पहिया वाहन खड़े रहे। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे संबंधित विभाग के लोगों ने जेसीबी से पेड़ की टहनियों को हटवाकर एक घंटा बाद आवगामन सुचारू कराया। इसके बाद लोगों ने राहत की सास ली।