फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   rain

रुक-रुक कर हुई बरसात, जगह-जगह जलजमाव

Wed, 10 Jul 2019 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
rain
गाजीपुर। जनपद में पिछले दो दिन से हो रही बरसात का क्रम बुधवार को भी जारी रहा। सुबह से लेकर शाम तक कभी तेज तो कभी हल्की बरसात होती रही। दोपहर में कुछ देर के लिए धूप निकली, फिर आसमान में बादल छा गए और बारिश होने लगी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी रुक- रुक कर दिनभर बारिश होने की खबर मिली है। बरसात की वजह में सड़कों पर कीचड़ तथा गढ्ढों में पानी भर जाने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। झमाझम बारिश के कारण जगह-जगह जलजमाव इस बारिश से कहीं राहत, तो कहीं आफत की हालत बनी रही। एक ओर जहां धान और अन्य खरीफ की खेती करने वाले किसानों के चेहरे खिल उठे है, वहीं शहर और कस्बों की कालोनियों में भारी जलभराव के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बरसात रुकने के बाद बादलों के घिरे रहने से उमस बनी रही।
विज्ञापन

सुबह से ही आसमान में काली घटा छाई हुई थी। सुबह करीब साढ़े छह बजे से रूक-रूक कर बारिश होती रही। लगातार हो रही बारिश से खेत पानी से लबालब हो गए है। खेतों में कुछ दूर तक पानी ही पानी नजर आया। सुबह में हल्की बारिश देख कर लगा कि दिन भर फुहार पड़ता रहेगा लेकिन नौ बजे के बाद हो रही हल्की बरसात बंद हो गई। इसके बाद करीब एक बजे भी हल्की बारिश तो हुई लेकिन वह भी जल्दी ही बंद हो गया। लेकिन चार बजे के बाद कभी फुहार तो कभी तेज बारिश का सिलसिला बना रहा। इस बारिश की वजह से कुछ लोगों को परेशानी भी हुई। शहर की सड़कों पर कहीं पानी भरा रहा तो कहीं कीचड़ लग जाने से पैदल चलने वालों को परेशानी हुई। उनके कपड़ों पर गंदे पानी के छीटें पड़ कर खराब होते रहे। आलम पट्टी चौराहे के पास मुहम्मदाबाद मुख्य मार्ग पर बड़े-बड़े गढ्ढे हो गए है जिसमें पानी भी भर गया है। व्यस्त सड़क होने के कारण रोजाना वहां दो पहिया चालक गिर कर घायल हो रहे है। अगर इन गढ्ढों में गिट्टियों से भरवा दिया जाय तो काफी हद तक समस्या दूर हो जाएगी। इसी प्रकार खोवा मंडी, चंदन नगर, कपूरपुर आदि इलाकों की सड़कें भी कीचड़ से सनी हुई है। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में रुक रुक कर हल्की बरसात होती रही। दिन भर मौसम खुुलासा नहीं होने से प्राय: लोग घरों में ही कैद दिखे। नंदगंज में भी छिटपुट बारिश होती रही। पूरा नगर कीचड़ से भर गया है। भांवरकोल संवाददाता ने बताया कि दिन भर बादलों तथा बारिश का खेल चलता रहा। एक दो बार धूप भी खिली।
विज्ञापन

खरीफ की खेती में जुटे किसान
गाजीपुर। इन दिनों हो रही अच्छी बरसात के बाद किसानों ने खेतों की ओर रुख कर दिया है। जिले भर में खरीफ की फसल अरहर, ज्वार, बाजरा, मक्का की बुआई के साथ ही धान की रोपाई हो रही है। इससे खेतों में चहल-पहल बढ़ गई है। बारिश से खेतों में लेवनी का काम आसान हो गया है। अधिकतर किसानों ने पहले से ही धान की नर्सरी डाल रखी थी। किसानों का कहना है कि अगर एक दो दिन का अंतर दे कर बारिश होती रही तो एक पखवारे में बीज बोने तथा रोपनी का काम पूरी कर लिया जाएगा। सेंवराई और जमानिया क्षेत्र में चावल की खेती पर्याप्त मात्रा में किया जाता है। अब गांवों के किसान खेती बारी में पूरी तरह से व्यस्त हो गए है। इसी तरह करीमुद्दीनपुर इलाके के दुबिहा, हरदासपुर ,ऊंचाडीह, कमसड़ी, नेवादा गोविंदपुर आदि गांवों के किसानों में खेती को लेकर खुशी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed