फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Railways become a safe corridor for liquor smuggling, 174 smugglers arrested in one year

Ghazipur News: शराब तस्करी का सेफ कॉरिडोर बना रेलवे, एक साल में 174 तस्कर गिरफ्तार

Thu, 08 Jan 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Railways become a safe corridor for liquor smuggling, 174 smugglers arrested in one year
गाजीपुर। जिले में शराब और नशीले पदार्थों की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही। एक साल में 35 हजार लीटर शराब जब्त करने के साथ 174 आरोपी गिरफ्तार किए गए जा चुके हैं। जीआरपी और आरपीएफ की लगातार कार्रवाई के बावजूद तस्करों का नेटवर्क जस का तस बना सक्रिय है।
विज्ञापन

बिहार में शराब बंदी के बाद रेलवे स्टेशन और ट्रेनें तस्करों के लिए सेफ कॉरिडोर बन चुकी हैं। पिछले दिनों बिहार में हुए चुनाव के दौरान इसमें काफी तेजी आई थी। दिल्ली–हावड़ा और वाराणसी-छपरा रेलखंड तस्करों के लिए सबसे मुफीद साबित हो रहे हैं। ट्रेनों में सीटों के नीचे, सामान के बीच और शौचालयों में शराब छुपाकर शराब की खेप लगातार बिहार पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन

रेलवे की सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक वर्ष 2025 में गाजीपुर सिटी और दिलदार नगर रेलवे स्टेशन पर हुई 171 कार्रवाई में 174 तस्कर गिरफ्तार किए गए थे। साथ ही 35,073.18 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 24.80 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके बावजूद तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिलदार नगर आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक गणेश सिंह राणा का कहना है कि तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है, जबकि जीआरपी चौकी प्रभारी अश्वनी कुमार पटेल ने कहा कि ट्रेनों में तस्करी पर प्रभावी रोक के लिए निरंतर अभियान चल रहा है। वहीं, गाजीपुर सिटी जीआरपी प्रभारी पवन सिंह ने कहा कि किसी सूरत में तस्करी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed