{"_id":"653abaaabc1594281e001044","slug":"rail-track-will-now-be-laid-on-sonwal-to-akrampur-rail-route-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-5593-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: सोनवल से अकरमपुर रेल मार्ग पर अब बिछेगी रेल पटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: सोनवल से अकरमपुर रेल मार्ग पर अब बिछेगी रेल पटरी
विज्ञापन
दूसरे चरण की दो सौ करोड़ की लागत वाली सोनवल से अकरमपुर तक जाने वाली सात किमी लंबी नई रेल लाइन के 23वें और अंतिम स्पैन के ढलाई का काम बुधवार की देर रात को पूरा हो गया। इसके पूरा होने पर कार्यदायी संस्था व इंजीनियरों ने पटाखे फोड़ कर खुशी का इजहार किया। ढलाई पूरी होने पर अब रेल पटरी बिछाने का रास्ता साफ हो गया।
51 किमी लंबी ताडीघाट-मऊ रेल विस्तारीकरण परियोजना की लागत करीब 1766 करोड़ रुपये है। इसकी आधारशिला 14 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी थी। पहले चरण की सोनवल से सिटी तक 9.600 किमी लंबी परियोजना पूरी हो चुकी है। जबकि दूसरी चरण में सोनवल से अकरमपुर तक करीब 200 करोड़़ रुपये की लागत से सात किमी लंबी रेल लाइन बिछाई जा रही है। अब तक आधे से अधिक हिस्से पर ब्लास्ट डालने व रेल लाइन बिछाने का काम भी पूरा हो चुका है। विद्युतीकरण के लिए ओएचई पोल लगाने का काम भी करीब पूरा हो चुका है। इसके बाद इसपर वायर और एसएनटी का काम शुरू किया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया होने के बाद इस लाइन की लोड टेस्टिंग, स्पीड ट्रायल के बाद सीआरएस होगा, जिसके बाद नई लाइन से ट्रेनें चलाई जाएंगी।
आरवीएनएल के मुख्य परियोजना प्रबंधक विकास चंद्रा ने बताया कि सोनवल से अकरमपुर तक दूसरे चरण की सात किमी लंम्बी नई रेल लाइन का कार्य बहुत जल्द पूरा करा लिया जाएगा। परियोजना का उद्घाटन दिसंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होना तय है।