फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rail, road, bridge survey for

रेल,रोड ब्रिज के लिए किया सर्वेक्षण

Sat, 10 Sep 2016 11:42 PM IST
ghazipur
ghazipur Updated Sat, 10 Sep 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Rail, road, bridge survey for
ताड़ीघाट-गाजीपुर रेल-सड़क पुल के मानचित्र का निरीक्षण करते रेलवे अधिकारी। - फोटो : Ghazipur
 गंगा नदी पर रेल कम रोड ब्रिज निर्माण के लिए शनिवार को रेल अधिकारियों की टीम ने सर्वेक्षण किया। इस दौरान मानचित्र के जरिए अधिकारियों से पूछताछ कर जानकरी हासिल की और उन्हें आवश्यक निर्देश दिया।  रेलवे की ओर से यात्री सुविधाओं के विस्तार के साथ ही जिले में कई विकास कार्य कराए जा रहे हैं। अफीम फैक्ट्री के पास क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान और घाट स्टेशन के पास वातानुकूलित सब्जी भंडारण केंद्र के अलावा गोड़ा शहरी के पास 12 करोड़ 60 लाख की लागत से वाशिंग पिट का निर्माण कराया जा रहा है। मऊ- गाजीपुर-ताड़ीघाट नई रेल लाइन के साथ गंगा पर रेल कम रोड ब्रिज का निर्माण कराया जा जाना है। 1045 करोड़ की लागत से बनने वाले इस ब्रिज के निर्माण को लेकर अधिकारी जुट गए हैं। शनिवार को रेलवे अधिकारियों की एक टीम यहां पहुंची।
विज्ञापन


मेंबर इंजीनियरिंग एके मित्तल, आरवीएनएल के प्रोजेक्ट डाइरेक्टर विजय आनंद, एक्जीक्यूटिव डाइरेक्टर पीके सिंह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गोरखपुर पीडी शर्मा, आरवीएनएल के जीएम भानू प्रकाश ने वीर अब्दुल हमीद सेतु के पास पुल निर्माण के मानचित्र को देखा। इसके बाद रेल अधिकारी निरीक्षण के सिलसिले में स्टीमर से गंगा उस पार चले गए।   अधिकारियों की ओर से रेल कम सड़क पुल का निर्माण कार्य दिसबंर माह में शुरू होने की उम्मीद जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed