फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rail operations interrupted for three and a half hours due to pento getting stuck in the electric wire

बिजली तार में पेंटो फंसने से पौने तीन घंटा रेल परिचालन बाधित

Wed, 16 Nov 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Rail operations interrupted for three and a half hours due to pento getting stuck in the electric wire
पीडीडीयू - दानापुर रेलखंड के सकलडीहा स्टेशन के किमी. संख्या 6715 के पास अप हाट एक्सल लाइन में बुधवार की सुबह 6.30 बजे बीसीएम मशीन (ब्लास्ट क्लीनिंग मशीन) के इलेक्ट्रिक इंजन का पेंटो बिजली तार में फंसने से अप लाइन में परिचालन करीब पौने तीन घंटे बाधित रहा। इससे गहमर, दिलदारनगर, जमानिया से लेकर सकलडीहा स्टेशन तक अप लाइन की विभिन्न ट्रेनें जहां तहां स्टेशनों पर खड़ी रहीं, जिससे यात्री परेशान रहे। टीआरडी विभाग के अथक प्रयास के बाद सुबह 9.10 बजे अप लाइन में परिचालन बहाल हुआ।
विज्ञापन

वहीं सकलडीहा होम सिग्नल पर बक्सर - डीडीयू मेमो पैसेंजर, धीना में हावड़ा अमृतसर मेल, विभूति एक्सप्रेस जमानिया, दरौली में सीमांचल एक्सप्रेस, दिलदारनगर में कामख्या आनंद विहार एक्सप्रेस, भदौरा में पटना-वाराणसी मेमो पैसेंजर, गहमर में फरक्का एक्सप्रेस ट्रेनें खड़ी रहीं। इस परिपेक्ष्य में दिलदारनगर के कर्षण एवं वितरण के प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि सकलडीहा स्टेशन के अप हाट एक्सल लाइन में बीसीएम मशीन में लगे इंजन में करेंट नहीं मिलने के कारण इंजन का पेंटो फंसने से ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed